जोधपुर

स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक में देश में 22वें नंबर पर जोधपुर, 10 दिन और खुली हैं लाइनें

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए फीडबैक का काम जोरों पर है। जोधपुर एक पखवाड़े से प्रदेश में अव्वल और देश के टॉप 25 शहरों में 22वें स्थान पर है। पिछले वर्ष के सर्वेक्षण की तुलना में इस बार अच्छा रेस्पांस देते हुए अब तक जोधपुर से 29 हजार लोगों ने ऑनलाइन फीडबैक में हिस्सा लिया है।
less than 1 minute read
jodhpur got 22nd rank in clean india mission ranking feedback
स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक में देश में 22वें नंबर पर जोधपुर, 10 दिन और खुली हैं लाइनें

अविनाश केवलिया/जोधपुर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए फीडबैक का काम जोरों पर है। जोधपुर एक पखवाड़े से प्रदेश में अव्वल और देश के टॉप 25 शहरों में 22वें स्थान पर है। पिछले वर्ष के सर्वेक्षण की तुलना में इस बार अच्छा रेस्पांस देते हुए अब तक जोधपुर से 29 हजार लोगों ने ऑनलाइन फीडबैक में हिस्सा लिया है। अभी अंतिम 10 दिन और फीडबैक दिया जा सकता है।

दस्तावेजीकरण में पिछले बार की तुलना में जोधपुर नगर निगम ने अच्छी तैयारी की और 15 सौ में से 11 सौ अंक का आकलन किया है। इसके बाद सर्टिफिकेशन में भी बेहतर नंबर मिलेंगे। फीडबैक में भी अब तक प्रदेश में सबसे आगे है। अब इंतजार डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन टीम का है जो आकर मौके पर जाकर हालात देखेगी।

यह हैं टॉप 5 शहर
कानपुर शहर अभी देश में नम्बर एक पर है। वहां से 4 लाख, 40 हजार लोगों ने फीडबैक दिया है। दूसरे स्थान पर लखनऊ है जहां से 4 लाख, 13 हजार लोगों ने फीडबैक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। आगरा के 3 लाख, 30 हजार लोगों ने फीडबैक देकर तीसरा स्थान हासिल कर रखा है। गाजियाबाद चौथे और सूरत शहर पांचवे स्थान पर है।

Published on:
19 Jan 2020 01:26 pm