
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण ने फिर मंगलवार को 115 रोगी संक्रमित आए और एम्स जोधपुर में 1 मौत हो गई। शहर में संक्रमण दर भी इन दिनों 10 फीसदी के पास आ गई है। शहर में कोरोना की रफ्तार मंद व तेज गति के कारण अनुमान लगाना मुश्किल होता जा रहा हैं कि संक्रमण आखिर कब खत्म होगा। हालांकि कोरोना की सरकारी रिपोर्ट में महज 76 ही पॉजिटिव बताए गए, लेकिन आंकड़ा सौ के पार है। एम्स जोधपुर में पावटा बी रोड लक्ष्मीनगर निवासी किशोरसिंह ( 70) की मौत हो गई। गत 15 दिनों में 3056 मरीज संक्रमित और 68 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जोधपुर में अब तक 57109 मरीज संक्रमित और 805 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
एक्टिव केस हुए 18 सौ
जोधपुर में इन दिनों 1800 एक्टिव केस चल रहे है। जबकि नवंबर में कोरोना के एक्टिव केस 5 हजार के पार पहुंच गए थे। ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में चल रहे है। अस्पताल में भी केवल गंभीर कोरोना संक्रमित भर्ती चल रहे हैं।