जोधपुर

Jodhpur Crime : जोधपुर के कायलाना झील में युवक व किशोरी का मिला शव, मचा हड़कंप

Jodhpur Crime : जोधपुर के कायलाना झील में बुधवार सुबह एक युवक व किशोरी का शव मिला। मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई है।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Jodhpur Crime : जोधपुर में आज सुबह कायलाना झील की तलाशी के दौरान गोताखोरों को एक युवक व किशोरी का शव मिला। युवक और किशोरी के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार कायलाना झील के किनारे मंगलवार देर शाम लावारिस हालत में मोपेड खड़ी मिली थी। जिसके पास में एक बैग भी मिला। इस सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से झील में तलाशी के प्रयास किए, लेकिन अंधेरा होने से तलाश रोकनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

Banswara Road Accident : सड़क दुर्घटना में 2 बहुएं और मासूम की दर्दनाक मौत, अंत्येष्टि के वक्त रो पड़ा पूरा गांव

एक युवक और एक किशोरी शव मिला

पुलिस और गोताखोरों ने बुधवार सुबह झील की फिर तलाशी शुरू की। काफी देर तक तलाशी के बाद दो शव मिले। जिसमें एक शव युवक और एक किशोरी का था। दोनों शव बाहर निकाला गया। युवक की उम्र 20 साल और किशोरी 16 साल की बताई जा रही है। मौके से मिली एक जैकेट व मोबाइल को चौकी में जमा करा दिया गया है।

मोबाइल से परिजनों को दी सूचना

राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी ​भिजवाया गया। अब परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। इधर पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Road Accident : जयपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 50 फीट दूर पलटी स्कूल वैन, 6 बच्चे गंभीर रुप से घायल

Published on:
17 Dec 2025 02:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर