जोधपुर

एक्टिंग और मॉडलिग करने वाली UP की लुटेरी दुल्हन, अगस्त में की शादी और सितंबर में ज्वेलरी लेकर फरार, अब पकड़ी गई

Jodhpur Looteri Dulhan: जोधपुर की कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने ज्वेलरी लेकर फरार होने वाले लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस लुटेरी दुल्हन से पूछताछ कर रही है।

less than 1 minute read
Jun 11, 2025
लुटेरी दुल्हन (फोटो पत्रिका नेटवर्क)

Looteri Dulhan: राजस्थान में जोधपुर जिले की कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ज्वेलरी लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस लुटेरी दुल्हन से पूछताछ कर रही है।


पुलिस ने झांसी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। इसने जोधपुर के एक व्यक्ति से अगस्त 2024 में शादी की थी। शादी के आठ दिन बाद ही ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित ने 10 सितंबर 2024 को कुड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में थी।


डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज करवाया था मामला


लुटेरी दुल्हन ने एक फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरी दुल्हन के खिलाफ अन्य कई लोगों ने भी थाने में शिकायत दी है। सभी की जांच-पड़ताल की जा रही है। लुटेरी दुल्हन फिल्मों में एक्टिंग भी करती थी।


मॉडलिंग का काम करती थी पूजा


लुटेरी दुल्हन दिल्ली और मुंबई शहर में मॉडलिंग का काम किया करती थी। इसी की आड़ में लेकर उसने लोगों को शिकार बनाना शुरू किया। शिकार बनाकर पहले शादी करती थी और फिर मौका पाते ही ज्वेलरी लेकर फरार हो जाती थी।

Updated on:
11 Jun 2025 10:38 am
Published on:
11 Jun 2025 09:54 am
Also Read
View All

अगली खबर