जोधपुर

Gang Rape in JNVU: पुलिस बोली- एबीवीपी के प्रचार प्रसार के लिए ठहरे थे आरोपी, एबीवीपी का इनकार

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे छात्रसंघ चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए राइकाबाग में किराए पर कमरा लिया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 9:31 AM IST
gang_rape_in_jnvu.jpg

जोधपुर। जेएनवीयू ओल्ड कैम्पस के हॉकी मैदान में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के आरोपियों के बारे में पुलिस ने दावा किया है कि वे छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के संभावित प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार करने किराए के कमरे में रह रहे थे। वहीं, एबीवीपी ने इससे इनकार करते हुए आरोपियों को कठोर से कठोर दण्ड की मांग की है।

यह भी पढ़ें- इस दिन बनने जा रहा है राजयोग, बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, बस आपको करना होगा ये छोटा सा काम

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि समंदर सिंह जेएनवीयू में प्रथम वर्ष व धर्मपाल सिंह एमए का छात्र है। भट्टमसिंह अजमेर से बीएड कर रहा है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे छात्रसंघ चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए राइकाबाग में किराए पर कमरा लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एबीवीपी से टिकट लेने का प्रयास कर रहे लोकेन्द्र सिंह के लिए प्रचार कर रहे थे।

एबीवीपी ने की भर्त्सना, आरोपियों से संबंध नहीं

एबीवीपी के प्रांत मंत्री श्याम शेखावत ने कहा कि चुनावी वर्ष होने से गहलोत सरकार पुलिस सहित विभिन्न मशीनरी का उपयोग अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए कर रही है। गैंगरेप रोकने की विफलताओं को छिपाने के लिए कुछ मीडिया समूहों का सहारा लेकर एबीवीपी को बदनाम करने का दुस्साहस किया जा रहा है। उक्त घटना के आरोपियों का एबीवीपी से कोई संबंध नहीं है। अभाविप आरोपियों को कठोरतम दंड देने की मांग करती है।


आरोपियों से कोई नाता नहीं

छात्रनेता लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि गैंगरेप के आरोपियों से कोई नाता नहीं है। छात्रनेता होने के नाते विवि में सैंकड़ों छात्र मिलते हैं। आरोपियों से कभी नहीं मिला और ना ही जानता हूं। छात्रसंघ चुनाव से पूर्व छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। गैंगरेप के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Updated on:
17 Jul 2023, 9:31 AM IST
Published on: