बीआरटीएस की बसों के संचालन के लिए 4 मार्ग निर्धारित किए गए थे। इसमें बनाड़ से कालीबेरी, बनाड़ से चौपासनी, मंडोर से सालावास, आरटीओ ऑफिस से फिल्टर हाउस तक चलेगी। निगम मुख्यालय के बाहर से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में नई बसों के संचालन के प्रयास किए जाएंगे।