जोधपुर

जोधपुर की नई सडक़ गलियारे को खाली करने के लिए चार दिन की मोहलत, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

निगम की अतिक्रमण निरोधक दस्ते की टीम नई सडक़ पर दुकानों के बाहर गलियारे को अतिक्रमण मुक्त करवाने पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और अपनी मांगें रखी। एक दिन पहले भी इन व्यापारियों ने उपायुक्त हिंगोनिया के सामने मांगें रखी थी। इसके बाद भी कार्रवाई शुरू होने से रोष था।
less than 1 minute read
jodhpur nagar nigam anti encroachment team cleared nai sarak corridors
जोधपुर की नई सडक़ गलियारे को खाली करने के लिए चार दिन की मोहलत, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें

जोधपुर. घंटाघर को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद अब नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर नई सडक़ पर अभियान छेड़ा है। दुकानों के बाहर गलियारों को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर निगम ने चार दिन की मोहलत दी है। इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। शुक्रवार शाम निगम सतर्कता उपायुक्त सीमा हिंगोनिया के नेतृत्व में नई सडक़ एवं घंटाघर व्यापारियों की बैठक भी हुई।

निगम की अतिक्रमण निरोधक दस्ते की टीम नई सडक़ पर दुकानों के बाहर गलियारे को अतिक्रमण मुक्त करवाने पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और अपनी मांगें रखी। एक दिन पहले भी इन व्यापारियों ने उपायुक्त हिंगोनिया के सामने मांगें रखी थी। इसके बाद भी कार्रवाई शुरू होने से रोष था। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। निगम अधिकारियों ने समझाइश के लिए घंटाघर में बैठक हुई। जहां नई सडक़ एवं घंटाघर के व्यापारियों ने अपनी मांगें निगम अधिकारियों के सामने रखी।

चार दिन की मोहलत दी
निगम अधिकारियों ने व्यापारियों के विरोध को देखते हुए चार दिन की मोहलत दी। इस अवधि में उन्हें स्वयं ही सामान हटा कर स्थाई व अस्थाई निर्माण हटाने को कहा है। इसके बाद निगम कार्रवाई करेगा। घंटाघर व्यापारियों से वेंडिंग जोन में व्यापार करने के लिए आवेदन करने को कहा है।

Published on:
01 Feb 2020 01:01 pm