जोधपुर

Jodhpur Nagar Nigam Election: मतगणना शुरु, कुछ ही देर में आएंगे नतीजे

Jodhpur Nagar Nigam Election - मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पहुंचे प्रत्याशी- शहर को पहली बार मिलेंगे 160 पार्षद, दो नगर निगम बनेंगे
less than 1 minute read
Jodhpur Nagar Nigam के लिए मतगणना शुरु, कुछ ही देर में आएंगे नतीजे
Jodhpur Nagar Nigam के लिए मतगणना शुरु, कुछ ही देर में आएंगे नतीजे

जोधपुर. जोधपुर में नगर निगम उत्तर और नगर निगम दक्षिण के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नगर निगम उत्तर और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में नगर निगम दक्षिण के लिए मतगणना हो रही है। सुबह 8.15 बजे से ही प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ता का मतगणना स्थल पहुंचना शुरू हो गया था। मतगणना स्थल पर पुलिस का सख्त पहरा है। जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना दो चरणों में हो रही है। कुछ ही देर में पहले चरण के नतीजे सामने आएंगे।
जोधपुर में पहली बार दो नगर निगम बनी है। शहर को आज पहली बार 160 पार्षद मिलेंगे। नगर निगम उत्तर के 80 वार्ड में 296 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है वहीं नगर निगम दक्षिण के 80 वार्ड में 312 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। नगर निगम उत्तर में 62. 64 फीसदी और नगर निगम दक्षिण के लिए 58.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कांग्रेस और भाजपा को बागियों का खतरा
नगर निगम उत्तर और दक्षिण दोनों ही में कांग्रेस और भाजपा दोनों को बागियों का खतरा बना हुआ है। नगर निगम उत्तर में 40 से अधिक और नगर निगम दक्षिण में 35 से अधिक बागी मैदान में हैं।

गहलोत की जादूगरी और शेखावत की रणनीति
दोपहर बाद तक जोधपुर में यह साफ हो जाएगा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी जोधपुर के नगर निगम के चुनाव में कारगर रही या केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की रणनीति काम आई।

Published on:
03 Nov 2020 09:11 am