जोधपुर

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Jodhpur Nagar Nigam Ward Lottery: जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकल गई है। SC, ST, OBC और महिला वर्ग के लिए वार्ड तय हो गए हैं। यहां देखें किस वार्ड में क्या आरक्षण हुआ...
2 min read
Aug 17, 2026
Jodhpur reservation lottery
जोधपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर निकली आरक्षण लॉटरी

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई है। लॉटरी के बाद अलग-अलग वार्डों में SC, ST, OBC और महिला आरक्षण तय हो गया है। अब पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार भी अपने-अपने वार्ड का आरक्षण देखकर आगे की रणनीति बना सकेंगे। आरक्षण की सूची सामने आने के बाद कई वार्डों में राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं।

SC के 13 वार्ड, 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

लॉटरी में अनुसूचित जाति (SC) के लिए कुल 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 9 वार्ड SC के लिए और 4 वार्ड SC महिला के लिए रखे गए हैं। SC के वार्ड नंबर 01, 26, 34, 35, 39, 83, 86, 87 और 88 हैं। वहीं SC महिला के लिए वार्ड 02, 32, 76 और 91 आरक्षित हुए हैं। इन वार्डों में अब उम्मीदवारों की दावेदारी भी इसी आरक्षण के हिसाब से तय होगी।

ST में 2 वार्ड, एक महिला के लिए आरक्षित

अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 04 और 06 शामिल हैं। इनमें वार्ड 04 को ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है और वार्ड 06 ST श्रेणी के लिए रहेगा।

OBC के 20 वार्डों में महिलाओं को भी आरक्षण

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए कुल 20 वार्ड रखे गए हैं। इनमें 13 सामान्य OBC और 7 OBC महिला वार्ड शामिल हैं। OBC वार्ड 08, 10, 19, 20, 21, 36, 50, 53, 62, 65, 70, 74 और 92 हैं। वहीं OBC महिला के लिए 29, 30, 41, 60, 61, 89 और 90 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

सामान्य महिला के लिए 22 वार्ड आरक्षित

लॉटरी में सामान्य महिला वर्ग के लिए भी 22 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 03, 11, 12, 13, 14, 24, 33, 44, 46, 48, 51, 52, 56, 57, 59, 68, 71, 78, 85, 95, 97 और 99 शामिल हैं।

बाकी 43 वार्ड सामान्य पुरुष वर्ग में

आरक्षण की सभी श्रेणियों को अलग करने के बाद 43 वार्ड सामान्य पुरुष वर्ग के लिए बचते हैं। इस तरह 100 वार्डों की पूरी तस्वीर अब साफ हो गई है। लॉटरी के बाद संभावित उम्मीदवार अपने वार्ड का आरक्षण देखकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट सकते हैं।

Jodhpur Nagar Nigam Ward Lottery List

बता दें कि जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आरक्षम लॉटरी निकाली गई। सुबह 10 से 11 बजे के बीच में जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई और इसके तुरंत बाद जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं (बिलाड़ा, पीपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता, मथानिया और तिंवरी) के वार्डों की लॉटरी निकाली गई।