
जोधपुर . राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का ग्यारहवां दीक्षान्त समारोह विवि प्रांगण में आयोजित हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि अशोका विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर भानु प्रताप मेहता दीक्षांत तथा अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायाधीश प्रदीप नन्द्राजोग ने की। कार्यक्रम में अध्यक्ष व मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के कुशल भविष्य की कामना करते हुए उपाधियां प्रदान की। उपाधियां पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
२२० विद्यार्थियों को मिली डिग्रीयां
विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रो. पूनम सक्सेना ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में स्नातक एवं स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्रों तथा शोध छात्रों सहित कुल २२० विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि २०१७ में उत्तीर्ण ८३ स्नातक विद्यार्थियों, १३० स्नातोकत्तर विद्यार्थियों तथा ७ पीएचडी विद्यार्थियों को उपाधियां दी । उपाधियां एवं प्रमाण-पत्र पाने वाले छात्र-छात्राओं में १३ बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), २० बीएससी-एलएलबी (ऑनर्स), ५० बीए-एलएलबी (ऑनर्स), ३७ एलएलएम कारपोरेट लॉज, ४१ एलएलएम आईपीआर लॉज, १९ एलएलएम इण्टरनेशनल ट्रेड एण्ड इन्वेस्टमेंट लॉज, १४ एमबीए इंश्योरेंस, १९ मास्टर ऑफ साइंस इंश्योरेंस, ७ पीएचडी, पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलें गोल्ड मैडल
प्रो. सक्सेना ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं में उच्चतम सीजीपीए प्राप्त करने वाले एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल्स वितरित किए । बीए-एलएलबी (ऑनर्स) में उच्चतम सीजीपीए प्राप्त करने वाले सागर गुप्ता को त्रिलोकचंद मांगीलाल संचेती गोल्ड मैडल, बीबीए-एलएलबी (ऑनर्स) में उच्चतम सीजीपीए प्राप्त करने वाले कौस्तुभ माधवन को सम्पतराज भण्डारी गोल्ड मैडल तथा स्वर्गीय प्रणिता मेहता गोल्ड मैडल, बीबीए-एलएलबी (ऑनर्स) में उच्चतम सीजीपीए प्राप्त करने वाले कौस्तुभ माधवन को, स्वर्गीय गोपालमल मेहता मेमोरियल गोल्ड मैडल साहिल जयराज दामा बीएससी एलएलबी (ऑनर्स) को, एलएलबी (ऑनर्स) की समस्त तीनों स्ट्रीम्स में उच्चतम सीजीपीए प्राप्त करने वाले सागर गुप्ता को माथुर अमर-लक्ष्मी गोल्ड मैडल तथा ५००० रुपये का नगद एवं जस्टिस चांदमल लोढ़ा मेमोरियल गोल्ड मैडल अवार्ड दिया । इसी तरह से विभिन्न तरह के अवार्ड भी दिए ।