11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामराऊ को ५ करोड का सहायता पैकेज, राजपूत समाज की आक्रोश रैली स्थगित

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ओसियां में हुई घोषणा    

2 min read
Google source verification
jodhpur Samaraw update

jodhpur Samaraw update

आेसियां.राज्य सरकार ने उपद्रव पीडि़त सामराऊ को पांच करोड रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसमें से आधी राशि ढ़ाई करोड रुपए का प्रावधान फर्नीचर, फिक्सचर, भवन और अन्य तरह के नुक्सान की भरपाई के लिए किया गया है। शेष ढ़ाई करोड रुपए सामराऊ के विकास पर खर्च किए जाएंगे। इस आशय की घोषणा वन व पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने यहां आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में की। इस घोषणा के बाद राजपूत समाज ने प्रस्तावित आक्रोश रैली स्थगित कर दी।

भरपाई की राशि मानदंडो के अनुरूप

बाद में पत्रिका के साथ बातचीत में वन व पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि नुक्सान की भरपाई की राशि संबंधित सरकारी विभाग के तय मानदंडों के अनुरूप तय की जाएगी। कई घरों व दुकानों को इस तरह का नुक्सान पहुंचा है कि उसकी मरम्मत संभव नहीं है। इन्हें गिराकर नया बनाया जाएगा। अन्य की मरम्मत करवाई जाएगी। अलग-अलग विभागों ने सर्वे कर एक रिपोर्ट शुक्रवार को ही सौंप दी थी। पुलिस लूटे गए माल की बरामदगी कर रही है वह पीडि़तों को लौटा दिया जाएगा। शेष राशि सामराऊ के विकास पर खर्च की जाएगी। जिसमें सामुदायिक भवन बनाना व अन्य सुविधाए विकसित करना शामिल है। इसके अलावा राजपूत समाज व भाजपा ने भी आर्थिक मदद जुटाई है।

बैठक में बनी सहमति
भाजपा की बैठक के बाद गजसिंह शिक्षण संस्थान में राजपूत समाज के सभी धड़ो के नेता व कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें सरकार के सहायता पैकेज की जानकारी देने के बाद आक्रोश रैली स्थगित करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वसम्मति ने मान लिया गया है और समाज के सभी पक्षों ने रैली स्थगित करने पर सहमति जता दी।

सामराऊ प्रकरण को लेकर संयुक्त बैठक

सामराऊ प्रकरण में पीडि़तों की आर्थिक सहायता एवं संबल प्रदान करने को लेकर ओसियां के प्रताप नगर स्थित राम फिलिंग स्टेशन पर संयुक्त बैठक शनिवार दोपहर १२ बजे हुई। भाजपा देहात के अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला ने बताया कि बैठक में मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, राजस्थान खाद बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर, शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़, भाजपा शहर, देहात, फलोदी देहात के पदाधिकारी, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे।