
theft
श्रीगंगानगर.
शहर के सदर थाना इलाके में हनुमानगढ़ रोड पर नाथांवाली में गुरुवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने वहां लगे कॉर्पोरेशन बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम का शटर पर लगे ताले काटकर चोरी का प्रयास किया।एटीएम में चोरी के प्रयास की सूचना पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि नाथांवाली में हनुमानगढ़ रोड पर कॉर्पोरेशन बैंक शाखा है, जहां एटीएम भी लगा हुआ है। गुरुवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम के बाहर लगे शटर के ताले गैस कटर से काट दिए और शटर खोलने का प्रयास किया, लेकिन शटर नहीं खुल पाया।अज्ञात बदमाशों ने यहां चोरी का प्रयास किया, लेकिन अंदर नहीं जा पाने के कारण एक बड़ी वारदात टल गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यह एटीएम रात को करीब साढ़े नौ व दस बजे तक खुला रहता है। इसके बाद एटीएम के आगे शटर बंद कर दिया जाता है। यहां बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी इन अज्ञात व्यक्तियों ने स्पे्र कर दिया, जिससे कैमरा काला पड़ गया। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर चौबीस घंटे लोगों व वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बाद भी अज्ञात व्यक्तियों ने इस एटीएम को निशाना बना दिया। सुबह जब बैंककर्मी वहां पहुंचे तो एटीएम की शटर के ताले कटे हुए मिले। इस मामले की सूचना कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों को दी और पुलिस को सूचित किया। बैंक अधिकारी व सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, रीको चौकी प्रभारी बलवंत राम सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया।
पंजाब भेजी पुलिस टीम
- पुलिस ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो व्यक्ति दिखाई दिए हैं। इनमें से एक कुछ दिव्यांग की तरह दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि ऐसा एक आरोपित यहां पहले भी पकड़ा गया था। यह पंजाब का रहने वाला है। इसकी तलाश में एक पुलिस टीम पंजाब भेजी गई है।
Published on:
19 Jan 2018 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
