जोधपुर

कांस्टेबल ने हलवे का केक काटकर मनाई शादी की पहली वर्षगांठ, ड्यूटी होने से नहीं जा सकता है घर

कांस्टेबल सेठाराम की गत वर्ष 16 अप्रेल को शादी हुई थी। पहली वर्षगांठ थी। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव रोकने में ड्यूटी है। वह घर नहीं जा सका। थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार शादी की पहली वर्षगांठ होने का पता लगा तो हौंसला अफजाई के लिए सेलिब्रेशन करने का निर्णय किया गया। मैस में हलवा बनाया।
less than 1 minute read
jodhpur police constable celebrated wedding anniversary in lockdown
कांस्टेबल ने हलवे का केक काटकर मनाई शादी की पहली वर्षगांठ, ड्यूटी होने से नहीं जा सकता है घर

जोधपुर. कांस्टेबल सेठाराम की गत वर्ष 16 अप्रेल को शादी हुई थी। पहली वर्षगांठ थी। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव रोकने में ड्यूटी है। वह घर नहीं जा सका। थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार शादी की पहली वर्षगांठ होने का पता लगा तो हौंसला अफजाई के लिए सेलिब्रेशन करने का निर्णय किया गया। मैस में हलवा बनाया। उसे ही केक का रूप दिया। थाना परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा और सेठाराम से केक कटवाकर मुंह मीठा कराया गया।

पुलिस स्थापना दिवस पर 51 यूनिट रक्तदान
लाल बून्द जिन्दगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में पुलिस कर्मियों व सभी कोरोना योद्धाओं के सम्मान में शुक्रवार को रक्तदान के तीन शिविर आयोजित किए गए। महामंदिर पुलिस थाने के सामने आपातकाल टीम प्रभारी मुकेश शर्मा, विक्रम खिंची व सुनील बिश्नोई के नेतृत्व में 28 यूनिट, बिड़ला स्कूल के सामने संस्थान के नरेश सुथार के नेतृत्व मे 16 यूनिट, मधुबन बासनी में कपिल जैन के नेतृत्व में 6 यूनिट व सोनादेवी अस्पताल में भर्ती महिला के लिए श्याम रांकावत ने प्लेट्लेट्स डोनेट किए। अध्यक्ष रजत गौड़ व सचिव रवि तिवाड़ी ने बताया कि तीन शिविर में 51 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। अति. पुलिस उपायुक्त निर्मला बिश्नोई व आरपीएस अधिकारी चैनसिंह महेचा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा व ईश्वर शर्मा ने संस्थान की ओर से पुलिस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया।

Published on:
18 Apr 2020 12:17 pm