जोधपुर

कोरोना से मुक्त हुई जोधपुर की पुलिस, क्वॉरेंटीन पुलिसकर्मी भी होम आइसोलेशन पर भेजे!

जोधपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा नौ सौ से बाहर निकल चुका है। इनमें आमजन के अलावा कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे चिकित्साकर्मी व पुलिस के चार जवान भी संक्रमित हुए थे, लेकिन चारों जवान कोरोना को लगभग हरा चुके हैं और वर्तमान में पुलिस कोरोना संक्रमण से लगभग मुक्त है।
less than 1 minute read
jodhpur police has become coronavirus free
कोरोना से मुक्त हुई जोधपुर की पुलिस, क्वॉरेंटीन पुलिसकर्मी भी होम आइसोलेशन पर भेजे!

विकास चौधरी/जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा नौ सौ से बाहर निकल चुका है। इनमें आमजन के अलावा कोरोना से सीधी जंग लड़ रहे चिकित्साकर्मी व पुलिस के चार जवान भी संक्रमित हुए थे, लेकिन चारों जवान कोरोना को लगभग हरा चुके हैं और वर्तमान में पुलिस कोरोना संक्रमण से लगभग मुक्त है।

इन जवानों की जांच रिपोर्ट आ चुकी नेगेटिव
- उम्मेद राजकीय स्टेडियम चौकी में पदस्थापित कांस्टेबल कमिश्नरेट का सबसे पहला कोरोना संक्रमित जवान है। जो पूरी तरह स्वस्थ्य व कोरोना नेगेटिव होकर घर लौट चुका है।

- पुलिस स्टेशन सूरसागर का रिक्रूट कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाया गया था, लेकिन चौथे ही दिन दुबारा जांच रिपोर्ट में वह नेगेटिव आ गया था। थाने के सभी अधिकारी व जवान और उसके साथ ड्यूटी करने वाले आठ जवान भी नेगेटिव निकले थे।

- स्टेडियम चौकी के कांस्टेबल के संक्रमित होने के बाद से क्वॉरेंटीन पुलिस स्टेशन उदयमंदिर के एक हेड कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। एम्स में चौदह दिन क्वॉरेंटीन रहने के बाद उसे मंगलवार को छुट्टी देकर सात दिन के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

- रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का कांस्टेबल भी तीस अप्रेल को कोरोना संक्रमित पाया गया था। थाने का पूरा स्टाफ बदलकर क्वॉरेंटीन कराया गया था। अब कांस्टेबल भी नेगेटिव है और पूरे स्टाफ की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। हालांकि स्टाफ की एक और जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आनी है।

Published on:
14 May 2020 01:15 pm