जोधपुर

कफ्र्यूग्रस्त परकोटे में निगरानी के लिए और कड़े बंदोबस्त, चार थाना क्षेत्रों के लिए एक-एक अतिरिक्त एसीपी

परकोटे में कफ्र्यू के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमितों के बढऩे व पाबंदियों की सख्ती से पालना कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों में और बढ़ोतरी की। कफ्र्यूग्रस्त परकोटे क्षेत्र में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों को एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त व सात निरीक्षक मुहैया कराए गए हैं।
less than 1 minute read
jodhpur police strictness for coronavirus curfew and lockdown
कफ्र्यूग्रस्त परकोटे में निगरानी के लिए और कड़े बंदोबस्त, चार थाना क्षेत्रों के लिए एक-एक अतिरिक्त एसीपी

जोधपुर. परकोटे में कफ्र्यू के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमितों के बढऩे व पाबंदियों की सख्ती से पालना कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों में और बढ़ोतरी की। कफ्र्यूग्रस्त परकोटे क्षेत्र में प्रभारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों को एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त व सात निरीक्षक मुहैया कराए गए हैं।

सात थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगने के साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों को सर्किल के हिसाब से बतौर प्रभारी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एडीसीपी श्रीमनलाल मीना के पास कफ्र्यूग्रस्त परकोटे क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है। एडीसीपी रतनलाल भार्गव के पास वृत्त पूर्व का जिम्मा है।

सुरक्षा को और पुख्ता करने व आमजन को घरों से बाहर न आने देने के लिए अब सहायक पुलिस आयुक्त नूर मोहम्मद को पुलिस स्टेशन उदयमंदिर, विजयसिंह को पुलिस स्टेशन नागौरी गेट, राजेन्द्रसिंह को सदर कोतवाली, देरावरसिंह को सदर बाजार और उम्मेदसिंह को खाण्डा फलसा की मॉनिटरिंग सौंपी गई है।

एडीसीपी व एसीपी के साथ संबंधित थानाधिकारियों के अलावा पुलिस लाइन और यातायात पुलिस से कुछ तीन-तीन निरीक्षकों को राउण्ड द क्लॉक परकोटे में अलग से तैनात किया गया है। इनमें निरीक्षक दिनेश कुमार,पंकज माथुर, भूपेन्द्रसिंह चारण, सत्यप्रकाश, सुरेश कुमार व नियाज मोहम्मद शामिल हैं। निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के स्थान पर सत्यप्रकाश को रात्रि गश्त का जिम्मा सौंपा गया है।

Published on:
18 Apr 2020 01:06 pm