जोधपुर

RAILWAY—ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए जोधपुर रेल मण्डल देश में अव्वल

- समय पालन में 99.21 प्रतिशत के साथ देश में पाया पहला स्थान
less than 1 minute read
Apr 03, 2021
RAILWAY---ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए जोधपुर रेल मण्डल देश में अव्वल
RAILWAY---ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए जोधपुर रेल मण्डल देश में अव्वल

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे का जोधपुर रेल मण्डल पूरे देश में ट्रेनों के संचालन में सबसे अधिक ट्रेनों को उनके समयानुसार चलाकर अव्वल रहा है। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के नेतृत्व में वर्ष 2020-21 में ट्रेन संचालन के समय पालन में 99.21 प्रतिशत के साथ जोधपुर मण्डल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जोधपुर मण्डल ने वर्ष 2019-20 के अपने 92.43 प्रतिशत समयपालन में सुधार करते हुए इस वर्ष 99.21 प्रतिशत समयपालन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है । दूसरे नंबर पर पश्चिम रेलवे का रतलाम मण्डल रहा है । मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मण्डल समयपालन में सातवें, अजमेर आठवें व जयपुर चौदहवें स्थान पर रहा है।
सभी जोनों में उत्तर पश्चिम रेलवे पहले स्थान पर
उत्तर पश्चिम रेलवे का ट्रेनों के संचालन में समयपालन 98.21 प्रतिशत रहा है, जो देश में सभी क्षेत्रीय रेल जोनों में सबसे अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी क्षेत्रीय रेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर 97.46 प्रतिशत के साथ पश्चिम रेलवे रहा है।

Published on:
03 Apr 2021 08:10 pm