जोधपुर

जोधपुर रेल मण्डल फिर पूरे देश में अव्वल

- इस बार आधारभूत प्रदर्शन के आधार पर देशभर में रहा प्रथम
less than 1 minute read
Apr 27, 2021
जोधपुर रेल मण्डल फि र पूरे देश में अव्वल
जोधपुर रेल मण्डल फि र पूरे देश में अव्वल

जोधपुर।

जोधपुर रेल मण्डल एक बार फि र देश में अव्वल रहा। भारतीय रेलवे द्वारा मार्च 2021 के आधारभूत प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर जारी सूची में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलमंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेल मंत्रालय द्वारा मार्च 2021 के जारी केपीआई स्कोर में जोधपुर मण्डल ने 96.7 प्रतिशत केपीआई स्कोर प्राप्त करके सम्पूर्ण भारतीय रेल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। इससे पूर्व जोधपुर मण्डल संपूर्ण भारत वर्ष में यात्री गाड़ी संचालन में समय पालन में 99.21 प्रतिशत प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा था। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मण्डल को दूसरी उपलब्धि मिली है। भारतीय रेलवे ने हाल ही में सभी मण्डलों के आधारभूत प्रदर्शन संकेतकों केपीआई के आधार पर सूची जारी की है। इसमें रेलवे परिचालन दक्षता, वित्तीय स्थिति तथा अन्य संगठनों के मध्य परस्पर सहयोग तथा कार्य निष्पादन पर जोर दिया जाता है। इसमें रेलवे द्वारा लदान, यात्री सुविधाएं, कोचिंग गाडिय़ों का समय पालन, ट्रैफि क गतिशीलता, मानव संसाधन विकास आदि शामिल है।

Published on:
27 Apr 2021 11:03 pm