
जोधपुर।
जोधपुर रेलवे स्टेशन ने ग्रीन रेटिंग में प्लेटिनम रेटिंग के बाद ऊर्जा प्रबंधन श्रेणी में भी उपलब्धि हासिल की है। जोधपुर रेलवे स्टेशन ने वर्चुअल प्लेटफ ॉर्म में एकोनोर सस्टेनेबिलिटी अवाड्र्स 2021 में ऊर्जा प्रबंधन श्रेणी में विजेता का पुरस्कार जीता है। यूथ फ ोर सस्टेनेबिलिटी इंडिया एलायंस और इंडियन एसोसिएशन ऑफ एनर्जी मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की ओर से रेलवे स्टेशन को यह पुरस्कार दिया गया है। । डी कैलोरी एनर्जी कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक वरुण गौड ने जोधपुर रेलवे स्टेशन की टीम की ओर से पुरस्कार लिया। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में जोधपुर रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण सुरक्षा तथा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए गए है।
--
200 से अधिक संगठनों ने लिया भाग
ऊर्जा प्रबंधन के लिए रेलवे के अलावा होंडा, आईटीसी होटल्स, हिंडाल्को, राजस्थान स्टेट डाटा सेंटर, हयात होटल, भिवानी मेडिकल हॉस्पीटल, गोदरेज, एटलस टेक्सटाइल्स जैसे 200 से अधिक संगठन ने विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों के तहत भाग लिया था।
---
कुल खपत की 46 प्रतिशत ऊर्जा बचत
जोधपुर रेलवे स्टेशन डायरेक्टर नारायणलाल ने बताया कि जोधपुर स्टेशन कुल ऊर्जा खपत में से 46 प्रतिशत ऊर्जा की बचत कर रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक सूर्य प्रकाश की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन की डिजाइनिंग, पेड़ों का संरक्षण और ऊध्र्वाधर उद्यानों का विकास, एलईडी लाइटों का 100 प्रतिशत उपयोग सहित कई नवाचार शामिल है। स्टेशन में 50 प्रतिशत से अधिक गर्म पानी की मांग को पूरा करना, एचवीएलएस पंखें, बीईई स्टार रेटेड विद्युत उपकरण का उपयोग, 870 केवी की बिजली उत्पादन क्षमता वाले शेड पर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, बायो गैस जनरेटर आदि का उपयोग शामिल है।