
जोधपुर. जोधपुर में अब तक 23033 मरीज संक्रमित और 326 संक्रमितों की मौतें हो चुकी हैं। 24 दिन में 153 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। वहीं शहर में गुरुवार को एक साथ 630 रोगी संक्रमित और 10 की मौत हो गई। कोरोना से बढ़ती मौतें के बीच अब प्रशासन को बढ़ते संक्रमण के वास्तविक आंकड़े बताने में भी पसीने छूट रहे है।
इन 10 मरीजों की हुई मौत
महात्मा गांधी में मरणोपरांत पॉजिटिव आए गुलाब सागर निवासी एमडी अफजल ( 48), पूंगलपाड़ा निवासी महेन्द्र कल्ला (56), एमजीएच में कुसुम विहार प्रेम नगर निवासी गणेश राम (45 ), उदयमंदिर निवासी रामसिंह ( 85) और नवचौकिया कोतवाली स्कूल के पास रहने वाले ओमप्रकाश पुरोहित ( 64), एमडीएम अस्पताल में खाबड़ा खुर्द ओसियां निवासी भंवरलाल (55 ), पाŸवनाथ नगर पाल बालाजी रोड निवासी श्यामलाल ( 68) और शोभावतों की ढाणी निवासी मोहनलाल (80 ), एम्स में भर्ती आदेश्वर नगर झंवर रोड डाली बाई मंदिर के पास निवासी जयशंकर व्यास (64 ) और पाल रोड निवासी रविन्द्र कुमार ( 62) की भी कोरोना से मौत हो गई।
सरकारी रिपोर्ट में महज 308 संक्रमित बताए
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सरकारी रिपोर्ट में 308 संक्रमित बताए गए। प्रतापनगर-8, शहर परकोटा- 14, उदयमंदिर-12, महामंदिर-13, मसूरिया-28, शास्त्रीनगर-31, मधुबन-46, रेजिडेंसी-14, बीजेएस-21 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-17, सालावास ( लूणी)-25, बिलाड़ा- 2, भोपालगढ़-0, ओसियां-4, बावड़ी-0, फलोदी-59, बाप-3, शेरगढ़-2 और बालेसर-9 संक्रमित सामने आए।
कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर, होम आइसोलेशन
कुल पॉजिटिव भर्ती-7954
पॉजिटिव से नेगेटिव-14754
डिस्चार्ज-14753
कुल मौतें-326