जोधपुर

शहर की सडक़ों का हाल देखने फील्ड में निकले जिला कलक्टर

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को शहर की विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य का निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Aug 16, 2023
शहर की सडक़ों का हाल देखने फील्ड में निकले जिला कलक्टर
शहर की सडक़ों का हाल देखने फील्ड में निकले जिला कलक्टर

मरम्मत एवं पेचवर्क को समय और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की दी हिदायत
जोधपुर. जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को शहर की विभिन्न सड़कों की मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य का निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ रेलवे ब्रिज के पास कलक्ट्रेट से पावटा सी रोड का कार्य, भाटी चौराहा से पीडब्ल्यूडी ऑफिस रोड (उत्तम फ्रेश शॉप के पास) के पेचवर्क, पांच बत्ती सर्कल सीसी रोड के पेचवर्क, मेडिकल कॉलेज जंक्शन पर बीटी पेच तथा सीसी ब्लॉक पेचवर्क का निरीक्षण किया।

प्रगति की ली जानकारी

कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सडक़ों के पेचवर्क एवं मरम्मत कार्य को पूर्ण प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ नियत समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न सडक़ों का निरीक्षण कर चल रहे कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जोधपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) राजेन्द्र डांगा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर - प्रथम) प्रकाशचन्द्र अग्रवाल, जोधपुर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त श्रवणसिंह राजावत, मृदुला शेखावत, श्रवण विश्नेाई, जिला परिवहन अधिकारी दिनेश कुमार मीणा, नगर निगम उपायुक्त भगवान सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विनीत गुप्ता, अधीशासी अभियंता राकेश माथुर, जेडीए के अधीक्षण अभियंता राकेश परिहार के साथ पीडब्ल्यूडी व निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
16 Aug 2023 09:52 pm