जोधपुर

स्वच्छता सर्वे में जोधपुर की बड़ी छलांग, बनाई टॉप 100 में जगह

- जोधपुर शहर को इस बार राष्ट्रीय स्तर पर 29 वी रैंक- फास्टेस्ट मुवर बिग सिटी का अवार्ड भी मिला
less than 1 minute read
Aug 20, 2020
स्वच्छता सर्वे में जोधपुर की बड़ी छलांग, बनाई टॉप 100 में जगह
स्वच्छता सर्वे में जोधपुर की बड़ी छलांग, बनाई टॉप 100 में जगह

जोधपुर. स्वच्छता सर्वे 2020 के परिणाम गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी कर दिए। जोधपुर ने इस बार बड़ी छलांग लगाई है। पिछली बार 243 वे स्थान पर हाथ जोधपुर इस बार नेशनल लेवल पर 29 वी रैंक लेकर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जोधपुर को वर्चुअल कार्यक्रम में सम्मानित होने का मौका भी मिला। फास्टेस्ट मुवर बिग सिटी का खिताब भी जोधपुर को मिला है।

राजस्थान पत्रिका ने आमजन को जागरूक करने के लिए और जोधपुर को टॉप 100 शहरों में स्थान दिलाने के लिए एक मुहिम शुरू की। नगर निगम जोधपुर राजस्थान पत्रिका के संयुक्त प्रयासों से इस बार सर्वाधिक सिटीजन फीडबैक रहा। जोधपुर शहर ने डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन और सिटीजन फीडबैक में अच्छा परफॉर्मेंस दिखाया। जोधपुर से आगे राजस्थान का एकमात्र शहर जयपुर है जिसकी 28 वी रैंक आई है। खास बात यह है कि जोधपुर ने 200 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है और इसके लिए अलग से सरकार की ओर से कोई बजट नहीं मिला था। फास्टेस्ट मुवर बिग सिटी का खिताब भी जोधपुर को मिला है।

Published on:
20 Aug 2020 06:58 pm