जोधपुर

चंद्रयान-3 के लिए राजस्थान के जोधपुर से भेजी गई थी ऐसी स्पेशल चीज, जानिए पूरा मामला

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के जश्न में सूर्यनगरी का भी योगदान रहा है। कल-पुर्जों का पैकिंग मैटेरियल जोधपुर से भेजा गया।

less than 1 minute read
Aug 25, 2023
chandrayaan_3_mission.jpg

हर्षित जोशी, जोधपुर। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के जश्न में सूर्यनगरी का भी योगदान रहा है। कल-पुर्जों का पैकिंग मैटेरियल जोधपुर से भेजा गया। मंगलयान और इससे पहले के चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 में भी यहीं से पैकिंग मैटेरियल की आपूर्ति की गई थी।

यह सामग्री भेजी : एल्युमिनियम बेस्ड लेमिनेट भेजा गया। इससे इसरो प्रक्षेपण वाहनों के लिए उपग्रह को ठंडी हवा मिलती है। लचीली नली सामग्री उच्च ग्रेड गुणवत्ता मानकों को बनाए रखती है।

यह है सामग्री
सामग्री हीट सील करने योग्य लचीली फिल्म 3 प्लाई लेमिनेट 24-माइक्रोन है।

एक दशक से जुड़ाव
जोधपुर की यह फर्म एक दशक से जुड़ी हुई है। इसरो के विभिन्न अभियानों में इस फर्म से यह एल्युमिनियम बेस्ड लेमिनेट मंगवाया जा रहा है।


3 प्लाई लेमिनेट सामग्री की आपूर्ति
चंद्रयान 3 मिशन में पैकिंग मैटेरियल जोधपुर से भेजा गया है। लॉन्च के लिए लचीली नली बनाने के लिए 3 प्लाई लेमिनेट सामग्री की आवश्यकता होती है। इसकी आपूर्ति हमारी फर्म ने की।
- श्रीपाल लोढ़ा, डायरेक्टर, मैसर्स उमा पॉलिमर्स, जोधपुर

Published on:
25 Aug 2023 12:31 pm