जोधपुर। मानसून की ट्रफ लाइन यानी कम दबाव का क्षेत्र एक बार फिर से वापस हिमालय की तरफ शिफ्ट होने जा रहा है, जिससे प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आ जाएगी। जोधपुर संभाग में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा यानी अब सितम्बर महीने की शुरुआत में ही फिर से बारिश का मौसम बन पाएगा। इस बार मानसून में पहला ब्रेक 5 अगस्त को हुआ था, जब ट्रफ लाइन करीब एक पखवाड़े के लिए हिमालय की तहलटी में शिफ्ट हो गई।