जोधपुर

सीबीएसई के 12वीं बोर्ड परीक्षा में जोधपुर की प्रतिभाएं चमकी

जोधपुर में 60 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा हासिल किए
less than 1 minute read
Jul 13, 2020
Feature image

सीबीएसई के 12वीं बोर्ड परीक्षा में जोधपुर की प्रतिभाएं चमकी

जोधपुर. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को अपने 12वीं साइंस, कॉमर्स व आट्र्स के नतीजे घोषित किए। जोधपुर में 60 से ज्यादा विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा हासिल किए। इसके अलावा 90 प्रतिशत व उसके अधिक सैकड़ों विद्यार्थी लाए। कोरोनाकाल के बावजूद केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों का इस बार बेहतरीन प्रदर्शन रहा। बेहतर परिणाम आने के कारण पैरेंट़्स व स्कूल संचालकों व स्टाफ के चेहरे भी खिले नजर आए।

573 फोटो.़.़.़

90 प्रतिशत लाने वाले विद्यार्थी बढ़े हैं

सीबीएसई छात्रों को परीक्षा परिणाम देखने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई विद्यार्थी शाम तक अपना परिणाम नहीं देख पाए। कई विद्यार्थियों ने तो अध्यापकों के माध्यम से परिणाम जाना। कई विद्यार्थियों ने डीजी लॉकर एप्प का सहारा लिया। परिणाम अंतिम वर्षों की अपेक्षाकृत अच्छा रहा। सप्लीमेंट्री व फेल विद्यार्थियों की संख्या घटी हंै। इसका एक कारण कोरोना काल माना जा सकता है। कोविड-19 के कारण जो एग्जाम नहीं दे पाए, वे भी परिणाम देखकर अत्यधिक प्रसन्न दिखे। 90 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। सिर्फ अकाउंट्स व मैथ्स में परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा। लैंग्वेज के एग्जाम ने बच्चों को फिर थोड़ा पीछे धकेला है, लेकिन फिर भी पिछले वर्ष की तुलना बच्चों ने अच्छे अंक लिए। वहीं फाइन आर्ट व फिजिकल में बेहद अच्छे अंक बच्चों ने हासिल किए हैं।

- बृजेश शर्मा, सीबीएसई रिजल्ट एक्सपर्ट

Updated on:
13 Jul 2020 11:10 pm
Published on:
13 Jul 2020 11:10 pm