
जोधपुर. जोधपुर स्टार्टअप मीट 2.0 की शुरुआत शुक्रवार को जोश के साथ हुई। मारवाड़ी कैटेलिस्टस के सुशील शर्मा ने बताया कि स्टार्टअप प्रारम्भ करने के लिए इन्वेस्टर्स को प्रभावित करने वाले प्रस्ताव के आवश्यक एलेमेंट्स पर प्रस्तुति दी गई।
प्रथम सत्र अविडिया लैब के विक्रम आहूजा ने स्टार्टअप मूल विचार के बारे में विस्तार से चर्चा की। उदाहरण से स्टार्टअप के असफल होने की जानकारी दी। दूसरे सत्र में वेंचर की मुख्य कार्यकारी निदेशक निधि सर्राफ ने स्टार्टअप के लिए फंडिंग की व्यवस्था कैसे की जाए इस बारे में अपने सुझाव दिए। मुख्य वक्ता के रूप में ग्रे मैटर्स कैपिटल के रौनक सिंघवी ने बताया कि स्टार्टअप के सफल होने समय लगता है, धैर्य रखना पड़ता है। सत्रों का संचालन जेंसुस एजुटेनर्स जयपुर के सुमीत श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाएं रखी। आज यूथ रखेगा स्टार्टअप के आइडिया कल के सत्रों में स्टार्टअप प्रारम्भ करने के इच्छुक प्रतिभागी अपने आइडिया इंवेस्टर्स के सामने प्रस्तुत करेंगे। इंवेस्टर्स इन प्रयासों को परखेंगे और प्रतिभागियों से विचार-विमर्श करेंगे।