जोधपुर

जोधपुर के टाउन हॉल से मायानगरी पहुंचा टेलेंट

'दिल ये जिद्दी है में नजर आएंगे जोधपुर के शोएब -पूर्व में भी कई सीरियल में कर चुके हैं काम
less than 1 minute read
Nov 11, 2019
जोधपुर के टाउन हॉल से मायानगरी पहुंचा टेलेंट
जोधपुर के टाउन हॉल से मायानगरी पहुंचा टेलेंट

जोधपुर. शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले शोएब अली मंगलवार शाम से जीटीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'दिल ये जिद्दी है में अपनी अभिनय कौशल का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। शोएब इस शो में तीन मुख्य किरदारों में से एक रोल प्ले कर रहे हैं। इससे पूर्व में वह विभिन्न टीवी चैनल के सीरियल जैसे कि कौन है, जिंदगी यू टर्न, केसरीनंदन, तेनालीरामा में भी काम कर चुके हैं। शोएब के शो को लेकर उनके परिवार ही नहीं फ्रेंडस भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

डांस व सिंगिंग का था शौक
शोएब ने बताया कि उन्हें सिंगिंग व डांस दोनों का शौक था। पहले वह जोधपुर में ही डांस क्लास चलाते थे। यहीं से चलकर जावेद जाफरी के शो बुगी-वूगी में डांस भी किया। साथ ही सिंगिंग को लेकर खुद का बैंड भी बनाया, जिसके बैनर तले डीडी १ राजस्थान सहित कई एफएम शो एवं कार्यक्रमों में परफोर्म किया।

टाउन हॉल से शुरू हुआ सफर

शोएब के अनुसार गल्फ कंट्री से ग्राफिक डिजाइनर का कोर्स किया। शुरुआत में एक्टिंग की दुनिया में जाने की इच्छा नहीं थी। एक बार दोस्त के बुलावे पर शहर में ही टाउन हॉल में रिहर्सल देखने पहुंचे। यहां से दोस्त ने थिएटर का सुझाव दिया। इसके बाद थिएटर से शुरू हुए सफर ने एक्टिंग की दुनिया में आने की नींव रख दी। यहां कुछ दिनों तक सीखने के बाद मुम्बई गए। यहां अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद पहला काम भी यहीं से मिल गया। बाद में धीरे-धीरे कांटेक्ट बढ़ते गए और काम मिलता गया।

Published on:
11 Nov 2019 09:25 pm