जोधपुर

वायरल वीडियो: राजस्थान रोडवेज की बस में चेकिंग के दौरान बवाल, भिड़ गई फ्लाइंग टीम-कंडक्टर, टिकट मशीन दबोचने में छूटे पसीने

Jodhpur to Pali Bus Video Viral: जोधपुर से पाली जा रही रोडवेज बस में फ्लाइंग टीम की अचानक चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रियों का खुलासा हुआ। टिकट मशीन मांगने पर कंडक्टर ने देने से इंकार किया, दोनों में नोकझोंक और छीना-झपटी हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2025, 10:43 AM IST
फ्लाइंग टीम-कंडक्टर में गुत्थम-गुत्था (वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर)

Jodhpur to Pali Bus Video Viral: जोधपुर: जोधपुर से पाली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस में फ्लाइंग टीम ने अचानक चेकिंग की तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। फ्लाइंग टीम के बस में चढ़ते ही यात्रियों की टिकट जांच शुरू की गई।

बता दें कि इसी दौरान कुछ यात्रियों के बिना टिकट सफर करने की बात सामने आई। फ्लाइंग टीम ने कंडक्टर से टिकट मशीन मांगी, लेकिन बस सारथी (कंडक्टर) ने टिकट चोरी पकड़ाए जाने के डर से मशीन देने से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि उसने मशीन अपने कब्जे में रखने की कोशिश की और इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों ने भी हैरानी जताई और बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फ्लाइंग टीम ने नियमों के तहत टिकट मशीन अपने पास लेने का प्रयास किया। लेकिन कंडक्टर मशीन से छुड़ाने की कोशिश करता रहा। छीना-झपटी का यह पूरा वाकया किसी यात्री ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि राजस्थान पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

बताते चलें, यह घटना दिन में हुई और बस मार्ग पर करीब दस मिनट तक बस रुकी रही। फ्लाइंग टीम ने यात्री सूची और मशीन की जांच की, साथ ही कंडक्टर को नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी।

मामले की शिकायत रोडवेज विभाग तक पहुंच गई है और जांच की तैयारी की जा रही है। यात्रियों का कहना था कि टिकट चेकिंग और जरूरी कार्रवाई शांति से की जानी चाहिए थी।

Updated on:
27 Nov 2025, 10:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता