जोधपुर

नशे में वाहन चलाने वालों पर आज और कल रहेगी पुलिस की विशेष नजर, होगी यह कार्रवाई

नववर्ष पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की विशेष नजर रहेगी। यातायात पुलिस की ओर से सोमवार व मंगलवार एेसे वाहन चालकों की जांच कर एमवी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी
less than 1 minute read
jodhpur traffic police will take action against drink and drive case
नशे में वाहन चलाने वालों पर आज और कल रहेगी पुलिस की विशेष नजर, होगी यह कार्रवाई

जोधपुर. नववर्ष पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस की विशेष नजर रहेगी। यातायात पुलिस की ओर से सोमवार व मंगलवार एेसे वाहन चालकों की जांच कर एमवी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) नाथूसिंह के अनुसार नववर्ष के आगमन की खुशी में शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी और नशे में पाए जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई भी की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर अब तक 2252 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

बगैर आवास ठिठुरने वालों के साथ नववर्ष मनाएगी पुलिस
प्रदेश की पुलिस इस बार नववर्ष स्वागत की खुशियां बगैर आवास ठिुठरने वालों के साथ मनाएगी। एेसे लोगों को कम्बल व गर्म वस्त्रों का वितरण भी किया जाएगा। डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नरेट में भी यह निर्णय किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह के अनुसार राज्य में कड़ाके की सर्दी है। कई लोग बिना आवास व मकान के रहने को विवश हैं। जिला प्रशासन ने इनके लिए रैन बसेरे व आश्रय स्थलों की व्यवस्था की है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कई लोग खुले में दिन-रात काटते हैं। पुलिस ने इस बार एेसे लोगों के साथ नववर्ष आगमन की खुशियां मनाने का निर्णय किया है। पुलिस की तरफ से इन लोगों को कम्बल, रजाई, शॉल, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े बांटे जाएंगे। जो पुलिस अधिकारी व जवानों के घरों से भी ला सकते हैं। साथ ही बाजार से खरीदकर भी जरूरतमंदों को बांटी जा सकती है।

Published on:
30 Dec 2019 01:26 pm