जोधपुर

Jodhpur Violence LIVE Update – जोधपुर में छठे दिन शुरू हुई इंटरनेट सेवाएं, उपद्रव के बाद 3 मई अलसुबह किया था बंद

Jodhpur Violence LIVE Update - जोधपुर में हालात होने लगे सामान्य, अब कर्फ्यू में आठ घंटे की छूट- नेटबंदी को लेकर हुआ निर्णय - पांच एफआइआर और दर्ज, 5 और गिरफ्तार- अब तक 31 मामले दर्ज, 31 गिरफ्तार- शांति भंग में 251 गिरफ्तार
less than 1 minute read
May 08, 2022
Feature image

Jodhpur Violence LIVE Update - जोधपुर में छठे दिन इंटरनेट सेवाएं शुरू हुई। इंटरनेट सेवाएं उपद्रव के बाद 3 मई अलसुबह बंद किया था। जालोरी गेट सर्किल पर तीन मई को दो गुटों में झगड़े को लेकर उपजे बवाल के बाद शहर में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। पांच दिन से चल रहे कर्फ्यू में अब रविवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक छूट रहेगी। उधर, उपद्रव फैलाने के संबंध में पांच और एफआइआर दर्ज कर उपद्रव फैलाने के आरोप में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। जोधपुर में पिछले पांच दिन से चल रही नेटबंदी खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है।

पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने बताया कि उपद्रव के संबंध में अब तक कुल 31 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो सरदारपुरा थाना पुलिस की रिमाण्ड पर हैं। कर्फ्यू के बावजूद बाहर निकलने व बदमाशी करने पर अब तक 251 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, फर्जी व भ्रामक सूचनाएं देने वालों के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
उधर, कर्फ्यू वाले दस थाना क्षेत्रों में शनिवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक छूट के दौरान आमजन ने आवश्यक सामान की खरीदारी की। इस दौरान पुलिस जाब्ता तैनात रहा। छूट के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। ऐसे में अब रविवार को छूट का दायरा बढ़ाकर आठ घंटे किया गया है।

जोधपुर में ऐहतियात के तौर पर संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में 15 सौ से अधिक पुलिस जाब्ता तैनात है।

Published on:
08 May 2022 04:43 pm