जोधपुर

Video : गहलोत के शपथ ग्रहण करते ही जोधपुर की महिलाओं ने गाए मंगलगीत, घर-घर खुशियां छाईं रे नेता अशोक जी

जोधपुर की महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देने स्वरूप मंगलगीत गाकर अपने नेता को बधाइयां दीं।
less than 1 minute read
ashok gehlot latest news
Ashok Gehlot, former rajasthan cm ashok gehlot, ashok gehlot latest news, ashok gehlot oath ceremony, ashok gehlot oath taking ceremony, jodhpur congress, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : कानाराम मुंडियार/जोधपुर. जोधपुर के लोकप्रिय नेता अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद जोधपुर के लोगों में खुशी की लहर छाई हुई है। यह यहां के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। गहलोत के शपथ ग्रहण करने के बाद जोधपुर की महिलाओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया देने स्वरूप मंगलगीत गाकर अपने नेता को बधाइयां दीं। महिलाओं ने गीतों में गाया कि अशोक जी के नेता बनने से घर-घर खुशियां छा गई हैं। उल्लेखनीय है कि गहलोत के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए उनके परिवार और रिश्तेदार कुछ दिन पहले ही जयपुर गए हुए हैं। वहीं गहलोत के पैतृक आवास पर कोई नहीं होने के कारण मोहल्लेवासियों ने सोमवार सुबह आवास को फूलों से सजाया। आवास के सामने सुबह आयोजित सुंदरकांड में महामंदिर क्षेत्रों के बुजुर्गो के साथ अन्य लोग शामिल हुए। लोगों ने टीवी पर शपथ ग्रहण का प्रसारण भी देखा।

Published on:
17 Dec 2018 12:59 pm