जोधपुर

जोधपुर के बरकतुल्ला खां कॉलोनी के युवाओं ने पेश की मिसाल, क्षेत्र में बल्लियां लगा कर कर रहे निगरानी

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आखलिया चौराहे के पास की बरकतुल्लाह खां कॉलोनीे के युवा भी प्रतापनगर थाना पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जी-जान से जुटे हैं। आलम यह है कि कॉलोनी में सुरक्षा का जिम्मा कॉलोनी के तेरह युवक संभाले हुए हैं।
less than 1 minute read
jodhpur youth is helping in lockdown and curfew during coronavirus
जोधपुर के बरकतुल्ला खां कॉलोनी के युवाओं ने पेश की मिसाल, क्षेत्र में बल्लियां लगा कर कर रहे निगरानी

विकास चौधरी/जोधपुर. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आखलिया चौराहे के पास की बरकतुल्लाह खां कॉलोनीे के युवा भी प्रतापनगर थाना पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जी-जान से जुटे हैं। आलम यह है कि कॉलोनी में सुरक्षा का जिम्मा कॉलोनी के तेरह युवक संभाले हुए हैं। यही वजह है कि लॉक डाउन और उसके बाद कफ्र्यू लगने से अब तक उल्लंघन का एक भी मामला सामने नहीं आया।

खुद ने सड़कें खोदकर खड़ी की बलियां
बरकतुल्लाह खां कॉलोनी निवासी युसुफ खान लॉक डाउन के बाद से पुलिस के लिए सहयोगी के तौर पर कार्य कर रहा है। गत चार अप्रेल को कफ्र्यू की घोषणा होने से पहले ही उसने कॉलोनी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने स्तर पर न सिर्फ बरकतुल्लाह खां कॉलोनी बल्कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अधिकांश कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में आस-पास पूरे क्षेत्र में तीन-चार दिन तक बलियां लगाकर हर मोहल्ले की प्रत्येक गलियों को सील किया। युवकों ने खुद ही गड्डे खोदे और खुद ने बलियां खड़ी कर एक-दूसरे को रस्सियों से बांधा।

तेरह युवक चौबीस घंटे कर रहे गश्त
प्रतापनगर थानाधिकारी अमित सिहाग का कहना है कि युसुफ खान के नेतृत्व में तेरह युवक कॉलोनी में चौबीस घंटे गश्त पर हैं। जो कॉलोनी के लोगों को न तो घरों से बाहर निकलने दे रहे हैं और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को कॉलोनी में आने दे रहे हैं। यही वजह है कि लॉक डाउन व कफ्र्यू के बाद से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह आश्वस्त है।

Published on:
23 Apr 2020 01:59 pm