जोधपुर

लुभा रही है दस-ग्यारह फीट ऊंची ज्वार की पौध

भोपालगढ़ (जोधपुर) . क्षेत्र के जोधपुर रोड पर स्थित नांदिया प्रभावती गांव के एक खेत में खड़ी ज्वार की फसल इन दिनों इस कदर बढ़वार ले रही है, कि हर किसी राह चलते को रुककर देखने के लिए मजबूर कर देती है।  
less than 1 minute read
Oct 17, 2020
लुभा रही है दस-ग्यारह फीट ऊंची ज्वार की पौध
लुभा रही है दस-ग्यारह फीट ऊंची ज्वार की पौध

भोपालगढ़ (जोधपुर) . क्षेत्र के जोधपुर रोड पर स्थित नांदिया प्रभावती गांव के एक खेत में खड़ी ज्वार की फसल इन दिनों इस कदर बढ़वार ले रही है, कि हर किसी राह चलते को रुककर देखने के लिए मजबूर कर देती है।

इस खेत में करीब तीन-चार बीघा क्षेत्र में खड़ी ज्वार की पूरी की पूरी फसल नौ-दस फीट से ऊंची तो है ही, इसमें से भी सैकड़ों पौधे तो करीब दस-ग्यारह फीट तक बढ़वार ले चुके हैं और राह चलते लोगों व खासकर किसानों को तो खूब लुभा रहे हैं। अमुमन ज्वार की फसल अधिकतम सात से आठ फीट तक की ऊंचाई ही ले पाती है, लेकिन इस खेत में उगी यह फसल अपनी ऊंचाई को लेकर वाकई लोगों का ध्यान खींच रही है।

यहां भी नौ से दस फीट तिल देख हुए अचंभित

उल्लेखनीय है लवेरा बावड़ी क्षेत्र बाबूलाल सांखला के खेत में भी नौ से दस फीट के ऊंचे तिल के पौधे देख हर कोई आश्चर्यचकित हो रहा है। वैसे तिल के पौधे की ऊंचाई चार-पांच फीट तक ही होती है। बाबूलाल सांखला ने बताया कि इतनी ऊंचाई के तिल तो पहली बार देखे हैं। हालांकि तिल खेत में तेडे के रूप में बोए जाते हैं। तिल के ऊपरी छोर पर लगे सफेद फूल दूर से ही सुहावने लगते हैं। इस संबंध में नांदिया खुर्द के कृषि पर्यवेक्षक रामदेव पूनिया का कहना है कि प्रताप नामक किस्म के तिल की ऊंचाई ज्यादा होती हैं और ये ज्यादा बढ़ते हैं। इनकी खासियत यह हैं कि तिल चोकोर आकार की कुलियों के रूप में लगते हैं।

Published on:
17 Oct 2020 11:58 pm