जोधपुर

एमएस बिट्टा बोले- हर बार मोदी सरकार के भरोस नहीं रह सकते, खालिस्तानियों को हमें ही जवाब देना होगा

ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि कनाडा सरकार खालिस्तानियों के खून से बनी है। वहां चुनाव में खालिस्तान के मुद्दे को हवा दी जा रही है।
less than 1 minute read
Sep 22, 2023
khalistan movement : मनिंदरजीत सिंह बिट्टा बोले- हर बार मोदी सरकार के भरोस नहीं रह सकते...खालिस्तानियों को हमें ही जवाब देना होगा
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

जोधपुर. ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि कनाडा सरकार खालिस्तानियों के खून से बनी है। वहां चुनाव में खालिस्तान के मुद्दे को हवा दी जा रही है। समाज के लोगों को ही सामने आकर खालिस्तानियों को जवाब देना होगा हर बार हम केंद्र की मोदी सरकार के भरोसे नहीं रह सकते हैं।

जोधपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिट्टा ने कहा कि कहा कि खालिस्तान पर केवल राजनीति हो रही है। अव्वल तो कभी खालिस्तान बनेगा नहीं और अगर ऐसी नौबत आई तो उसके लिए हमारे जैसे देशभक्तों की लाश से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि पूरा सिख समाज एकजुट हों...गुरुद्वारा साहिब संगत एकत्रित कर ले और कहे हमे खालिस्तान नहीं चाहिए। इसके बाद आप देखिए यह आंदोलन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

पाकिस्तान पर बरसे
बिट्टा ने कहा कि कहा हमें पाकिस्तान मेें नही मिलना है। ये देश के दुश्मन है जिनकी गलतियों से 1984 में दंगे हुए और ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ। उनकी गलतियों से 36000 बेगुनाह लोगों का पंजाब में कत्ल हुआ। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय पहले हूं और सिख बाद में। मेरे लिए राष्ट्र पहले है।

मैं गद्दार नहीं बनूंगा
बिट्टा ने कहा कि कोई सिख भाई सडक़ पर आए या ना आए, गुरुद्वारा कमेटियां इसके खिलाफ बोले या ना बोले, लेकिन बिट्टा हमेशा इसके खिलाफ बोलता रहेगा और इसके लिए कई गोलियां और बम का प्रहार झेलने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिट्टा को कौम का गद्दार कहते है, भले ही कहो, लेकिन मैं देश का गद्दार नहीं बनूंगा।

Updated on:
22 Sept 2023 05:22 pm
Published on:
22 Sept 2023 04:49 pm