जोधपुर

खारिया मीठापुर डेयरी ने ढाई करोड़ लीटर दूध खरीदा

खारिया मीठापुर (जोधपुर ) . दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड खारिया मीठापुर ने चार सौ पन्द्रह सदस्यों से वर्ष भर में २ करोड़ ४९ लाख ६ हजार ४३० लीटर दूध खरीदा।
2 min read
Oct 05, 2018
Kharia Mithapur Dairy bought 2.5 million liters of milk
खारिया मीठापुर डेयरी ने ढाई करोड़ लीटर दूध खरीदा

खारिया मीठापुर (जोधपुर ) . दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड खारिया मीठापुर ने चार सौ पन्द्रह सदस्यों से वर्ष भर में २ करोड़ ४९ लाख ६ हजार ४३० लीटर दूध खरीदा। वर्ष २०१७-१८ में समिति ने १३ लाख का सकल लाभ अर्जित किया और ६ लाख की राशि पशुपालकों में प्रोत्साहन स्वरूप बांटी।

समिति के वार्षिक अधिवेशन व लाभांश वितरण समारोह में व्यवस्थापक सोहनलाल राव व अध्यक्ष हरजीराम सीरवी ने डेयरी प्रांगण में अतिथियों का स्वागत कर वर्ष २०१६-१७ व वर्ष २०१७-१८ की प्रगति रिपोर्ट, आय- व्यय, सकल व शुद्व लाभ के बारे मे पशुपालको को जानकारी दी।

समारोह को संबोधित करते विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन व्यवसाय को बढाए और राज्य सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ ले। वरमूल डेयरी जोधपुर के चैयरमैन रामलाल विश्नोई ने कहा कि पशुपालक उतम नस्ल व दुधारू पशुओं का पालन करे ताकि उनसे पशुपालको को अधिक आय हो।

जोधपुर डेयरी प्रंबधक डॉ तुलछा कंवर ने कहा कि डेयरी की साख व मजबूती पशुपालको के हाथ में है , उनके सहयोग से ही गंाव की डेयरी अधिक मुनाफ ा कमा सकती है। पूर्व संरपच राजूराम गुर्जर ने कहा कि किसानों के पास घटती जमीन व कम पैदावार के साथ मंहगाई की मार के कारण किसानों को अपनी क्रय शक्ति को संबल करके सामूहिक रूप से खेती करनी होगी।


इस दौरान मंडल सदस्य रमेश सीरवी, शांतिलाल तिवाडी, जयराम सीरवी, मांगीलाल बर्फा, मांगीलाल गुर्जर, गुणेशराम सीरवी, कन्हैयालाल राठौड, संरपच कौशल्यादेवी, मोहनदास वैष्णव, भंवरलाल सीरवी, प्रभुसिंह, मागीलाल कंस्वा सहित कई राजनेता व आस-पास की विभिन्न डेयरी व सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पशुपालक सम्मानित
समारोह मेे वर्ष २०१६-१७ व २०१७-१८ मंे दूध देने में मुख्यालय, उपकेन्द्र प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे पशुपालकों को सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक सोहनलाल राव ने बताया कि वर्ष २०१६-१७ में प्रथम स्थान पर रहे पशुपालक प्रेम सीरवी, द्वितीय स्थान पर रहे सवाईराम जाट व तीसरे स्थान पर रहे ओगडराम गुर्जर को सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष २०१७-१८ मे प्रथम रहे सवाई राम जाट, द्वितीय रहे अणदाराम सीरवी व तीसरे स्थान पर रहे नारायणसिंह को सम्मानित किया गया।

Published on:
05 Oct 2018 04:34 pm