जोधपुर

जोधपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर पक गई खिचड़ी, क्या है खिचड़ी, देखें यह खबर–

विधवाओं ने चलाया यह अभियान

2 min read
Jan 26, 2018
News in Hindi,jodhpur news,KHichdi recepie,jodhpur news in hindi,

जोधपुर . खिचड़ी नेश्नल कुजिन में शामिल हो चुकि है। खिचड़ी के महत्व के चलते जोधपुर की कुछ विधवाओं ने एक नया ही अभियान चलाया है। सिलिकोसिस बीमारी से पीडि़त परिवार की विधवा महिलाएं स्वावलम्बन के लिए यह कार्य कर रही है।

खान मजदूर सुरक्षा अभियान ट्रस्ट की ओर से सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित परिवार को विधवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शुक्रवार को जेडीए सर्किल से खिचड़ी एक स्वस्थ पहल अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत जिला कलेक्टर रवि कुमार सुरपुर ने खिचड़ी वैन का फीता काटकर की।

इस अवसर पर सुरपुर ने कहा कि जिले में सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों को समय पर इलाज और बचाव के साथ ही उनके पुनर्वास के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।उन्होंने ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी राणा सेनगुप्ता की इस पहल की सराहना करते हुए सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने वाली बताया।

ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी राणा सेनगुप्ता ने बताया कि प्रदेश में सिलिकोसिस से पीड़ितों की संख्या के आधार पर जोधपुर पहले स्थान पर है।जिले में अब तक १०,००० सिलिकोसिस पीड़ितों की पहचान की गई है। वही ४५०० पीड़ितों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा चुकी है। राणा ने बताया कि सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों और विधवाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए इससे पहले तुरपाई ग्रुप बनाया गया था।जिसमें सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों की विधवा महिलाओं के साथ ही अन्य सदस्यों से बैग बनाने का काम करवाया जा रहा है।

सिलिकोसिस पीडि़त परिवार की विधवाओं द्वारा की शुरूआत

इन लोगों द्वारा बनाए गए बैग्स को मेलों के बाद बेचकर जो राशि मिलती है उसे उन परिवारों की मदद के लिए उपयोग में ली जाती है।खिचड़ी एक स्वस्थ पहल वेन सिलिकोसिस पीड़ित परिवार की विधवा महिलाओं द्वारा शुरू की गई है।आने वाले समय में ये वाहन सभी बड़े सरकारी कार्यालयों के बाहर खड़ी होगी।

१० प्रति प्लेट दी जाएगी खिचड़ी

जहां १० रुपए प्रति प्लेट खिचड़ी दी जाएगी। इस वैन में दो प्रकार की खिचड़ी व्रत और बिना व्रत के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर गीता देवी मनीषा राजू देवी मुन्नी देवी माडू देवी झुमरी देवी आदि उपस्थित थे।

Published on:
26 Jan 2018 07:32 pm