जोधपुर

किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

- कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का आह्वान
less than 1 minute read
Sep 27, 2021
किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जोधपुर।
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा, राजस्थान जाट महासभा व महिला प्रकोष्ठ तथा विभिन्न किसान संगठनों की ओर से भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान जाट महासभा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शारदा चौधरी और संयुक्त किसान मोर्चा के सचिव रामदयाल डूडी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया।
--
भारतीय छात्र संसद में कृषि विधेयक पर चर्चा
एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (एमआईटी-एसओजी) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय छात्र संसद में कृषि बिलों का विरोध क्यों पर चर्चा हुई। असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ नुमाल मोमिन सत्र के अध्यक्ष रहे। किसान नेता और भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्तर राकेश टिकैत सहित कई किसान नेताओं ने भाग लिया। चर्चा के दौरान टिकैत ने कहा कि हम निजीकरण के खिलाफ हैं और जब तक यह बिल वापस नहीं लिया जाता तब तक हम संघर्ष जारी रखेंगे।

------------------

रेलकर्मियों ने किया भारत बन्द का समर्थन
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन की ओर से किसानों की ओर से अपनी मांगों के लिए किए गए भारत बन्द को समर्थन दिया गया। मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि हिन्द मजदूर सभा के आह्वान पर राष्ट्रीय अभियान समिति के बैनर तले भारत बन्द का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष से देश का किसान सड़कों पर उतरा हुआ है, सरकार किसानों से वार्ता करने को तैयार नहीं है, जो देशहित में नहीं है। इस दौरान अनेक रेलकर्मी नेताओं ने संबोधन दिया। कार्यक्रम में सैंकड़ों रेलकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए भाग लिया।

Published on:
27 Sept 2021 11:03 pm