जोधपुर

Knife Attacked: इस न्यायालय के बाहर युवती के भाई पर हुआ चाकू से हमला

Knife Attacked: बाल विवाह शून्य करवाने पेशी पर आई युवती के भाई पर चाकू से हमला, दो गिरफ्तारपारिवारिक न्यायालय के बाहर हिमाकत- युवक व उसके भाई ने चाकू से किया हमला, दोनों गिरफ्तार
2 min read
May 28, 2022
Knife Attacked: इस न्यायालय के बाहर युवती के भाई पर हुआ चाकू से हमला
Knife Attacked: इस न्यायालय के बाहर युवती के भाई पर हुआ चाकू से हमला

Knife Attacked: जोधपुर. बाल विवाह शून्य करवाने को लेकर पारिवारिक कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवती के भाई पर शुक्रवार सुबह दो भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। उदयमंदिर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार डांगियावास निवासी प्रियंका बिश्नोई का बांवरला गांव निवासी अनोप पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई से बाल विवाह हो रखा है, लेकिन वह विवाह के पक्ष में नहीं है। उसकी तरफ से बाल विवाह शून्य करवाने को लेकर पारिवारिक कोर्ट में मामला लम्बित है। शुक्रवार को पारिवारिक कोर्ट परिसर में सुनवाई थी, जिसमें पेश होने के लिए युवती व तीन-चार रिश्तेदार कोर्ट आए। वहीं, दूसरे पक्ष से पति अनोप व उसका भाई मनीष पेशी पर आए। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। युवती के पति व भाई ने युवती के ममेरे भाई कांकेलाव निवासी अशोक पुत्र बाबूलाल बिश्नोई पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन की मदद से घायल अशोक को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन की तरफ से दोनों भाइयों के खिलाफ उदयमंदिर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मौके से बांवरला निवासी अनोप बिश्नोई व उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया।


कोर्ट परिसर में हड़कम्प
पारिवारिक कोर्ट परिसर के बाहर चाकू से एक युवक के घायल होने का पता लगते ही हड़कम्प मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

चर्चित प्रकरण
- जून 2012 : बहुचर्चित भंवरीदेवी प्रकरण के आरोपी कैलाश जाखड़ व बिशनाराम बिश्नोई को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने कोर्ट परिसर में हमला कर दिया था। बदमाशों ने कोर्ट परिसर में फायरिंग कर दोनों को भगाने का प्रयास किया था। वे कैलाश को भगा ले गए थे, जबकि बिशनाराम भाग नहीं पाया था।

- अप्रेल 2022 : कोर्ट परिसर में पेश पर आए एक पक्ष पर हमला करने के लिए दूसरे के पक्ष के लोग तलवार लेकर पहुंच गए थे, लेकिन एक व्यक्ति की सजगता के चलते पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया था।

Published on:
28 May 2022 04:17 pm