जोधपुर

Ladies Gang : महिलाओं की गैंग पकड़ी, छह गिरफ्तार

- टिकट काउंटर (Ticket counter) पर खड़ी महिला के बैग से चुराए थे जेवर
less than 1 minute read
Aug 29, 2022
Ladies Gang : महिलाओं की गैंग पकड़ी, छह गिरफ्तार
Ladies Gang : महिलाओं की गैंग पकड़ी, छह गिरफ्तार

जोधपुर।
मुख्य रेलवे स्टेशन (Railway station) के टिकट काउंटर (Ticket counter of railway station) पर महिला के बैग से आभूषण चुरा लिए गए। राजकीय रेलवे पुलिस (Government Railway police) (GRP) (जीआरपी) ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर तलाश के बाद छह महिलाओं को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी नामक महिला मुख्य रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़ी थी। इस दौरान महिला के बैग से किसी ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इसका पता लगा तो महिला ने जीआरपी में सूचना दी। हरकत में आई जीआरपी ने तलाश शुरू की। थानाधिकारी किशनसिंह के नेतृत्व में जीआरपी ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। वारदात स्वीकारने पर मध्यप्रदेश में राजगढ़ निवासी भूरी बाई उर्फ मांगी बाई (38) पत्नी छोटूलाल बागरी, सलोनी (19) पुत्री मनोहरलाल राव, कौशल्या (25) पत्नी कमल बागरी, एमपी में मालवा निवासी प्रेम बाई उर्फ गुड्डी (42) पत्नी रतनलाल, कंचन बाई (70) पत्नी पाबूलाल बागरी और गीता बाई (40) पत्नी सिदूलाल बागरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिलाओं से और वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
चोरी के आभूषण बरामद होने पर भूरी बाई, प्रेम बाई और कंचन को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुभाषचन्द्र, कंचन राठौड़, कांस्टेबल रिडमलसिंह, राजेन्द्र मीणा, राजूराम, मोहनलाल, मानाराम व विमला शामिल थे।
भीड़-भाड़ में चुराते हैं जेवर व रुपए
जीआरपी का कहना है कि आरोपी महिलाएं मेला या त्यौहार में भीड़-भाड़, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मुसाफिरखाने, बुकिंग खिड़की, चलती ट्रेनों या बसों में महिला यात्रियों के बैग से जेवर व रुपए चुरा ले जाती हैं।

Published on:
29 Aug 2022 01:11 am