जोधपुर

बाबा के जयकारों से दी संत भाऊ कन्हैयालाल को अंतिम विदाई

मंदिर से वेकुंठी यात्रा निकाली गई देश विदेश से आए भक्त
less than 1 minute read
Jul 30, 2022
बाबा के जयकारों से दी संत भाऊ कन्हैयालाल को अंतिम विदाई
बाबा के जयकारों से दी संत भाऊ कन्हैयालाल को अंतिम विदाई

जोधपुर. संत शिरोमणि भाऊ रामचंद्र मार्ग सरदारपुरा 11 वी सी रोड स्थित बाबा रामापीर मंदिर के महंत भाऊ कन्हैयालाल (72) शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो गए। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सुबह 6.30 उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाऊ का पार्थिव शरीर मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सुबह से ही अंतिम दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। देश विदेश से अनुयायी मंदिर पहुंचे व बाबा रामदेव, भाऊ रामचंद्र के जयकारे लगाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने लगे। शहर की विभिन्न मंदिरों, पंचायतों, गुरुद्वारों, मठों के प्रमुख, जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, उद्यमियों ने भाऊ कन्हैयालाल को पुष्प व मालाएं अर्पित कर अंतिम विदाई दी। जब तक सूरज चांद रहेगा भाऊ तेरा नाम रहेगा से मंदिर से वेकुंठी यात्रा निकाली गई। फूलों से सजे मिनी ट्रक में शव को रखा गया। बैंड बाजों से बाबा के भजनों के बीच सरदारपुरा मुख्य बाजार से शव यात्रा निकाली गई। यह सिवांची गेट संत लीला शाह सिन्धी स्वर्गाश्रम पहुंची यहां दोपहर 2 बजे दाह संस्कार संस्कार किया गया ।

देश विदेश से आए भक्त
दुबई,शारजाह,पोलैंड,सिंगापुर,मस्कट, इंडोनेशिया स्पेन,अफ्रीका सहित कई देशों से के अलावा देश के विभिन्न शहरों से भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। अंतिम यात्रा में महिलाएं भी साथ चल रही थी। संत शिरोमणि भाऊ रामचंद्र मार्ग सरदारपुरा 11 वी सी रोड स्थित बाबा रामापीर मंदिर के महंत भाऊ कन्हैयालाल (72) शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो गए। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। सुबह 6.30 उन्होंने अंतिम सांस ली।

23सितंबर 1991को बने थे गादीपति
पूर्व गादीपति संत शिरोमणि भाऊ रामचंद्र ब्रह्मलीन हो जाने के बाद 23सितंबर 1991को गादीपत बने।

Published on:
30 Jul 2022 04:42 pm