जोधपुर

पंजाब से लौटी जोधपुर पुलिस और हाथ लगा ये,जानिए क्या?

शहर के कुछ अधिकारियों व जवानों की टीम पिछले दिनों पंजाब भेजी गई थी...

2 min read
Oct 14, 2017
lawrence and gang has created violence in jodhpur

जोधपुर .सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक महीना बीतने को है, लेकिन अभी तक गोली मारने वाला भोमाराम व साजिश रचने के मुख्य आरोपी हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट को लेकर पुलिस खाली हाथ ही है। इनकी धरपकड़ के लिए पंजाब में कई जगह हाथ-पांव मारने के बाद आखिरकार पुलिस का एक दल शुक्रवार को खाली हाथ जोधपुर लौट आया।पंजाब व हरियाणा के कई ठिकानें खंगालने के बाद भी जोधपुर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया।

ये भी पढ़ें

जोधपुर शहर है बदमाशों के निशाने पर, पुलिस कर रही दावा त्योहार पर नहीं करेंगे कोई गड़बड़ी..

जबकि दो-तीन अन्य टीमें अभी भी बाहर ही घूम रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकरण में भोमाराम विश्नोई व हरेन्द्र जाट का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। शहर के कुछ अधिकारियों व जवानों की टीम पिछले दिनों पंजाब भेजी गई थी। पंजाब व हरियाणा के कई ठिकानें खंगालने के बाद भी जोधपुर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया। जिसके चलते कुछ अधिकारी व जवान खाली हाथ जोधपुर लौट आए।

समर्पण करवाने के प्रयास

ट्रैवल्स मालिक, चिकित्सक व हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग के मामले में हार्डकोर कैलाश मांजू भी आरोपी है। वहीं, हरेन्द्र जाट व काली भी वांछित हैं। जबकि वासुदेव को गोली मारने में भोमाराम आरोपी है। पिछले मार्च से अब तक मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाने वाली जोधपुर पुलिस अलग-अलग सम्पर्क सूत्रों के मार्फत समर्पण करवाने का भी प्रयास कर रही है।


आज फिर कोर्ट में पेश होगा सहयोगी

वासुदेव इसरानी की हत्या करने के लिए रैकी व आरोपियों की मदद करने के आरोप में रिमाण्ड पर चल रहा भैरोसिंह को पुलिस शनिवार को फिर कोर्ट में पेश करेगी। वह पिछले दिनों उत्तराखण्ड के नैनीताल से पकड़ में आया था। तब से वह रिमाण्ड पर है।वह पिछले दिनों उत्तराखण्ड के नैनीताल से पकड़ में आया था। तब से वह रिमाण्ड पर है।

-भोमाराम विश्नोई व हरेन्द्र जाट का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया


- दोनों शूटर का सुराग तक नहीं

ये भी पढ़ें

भारत में हर साल करीब ढाई हजार बच्चों को होता है आंख का कैंसर

Published on:
14 Oct 2017 05:16 pm
Also Read
View All