जोधपुर शहर में रंगदारी और गैंगवार से दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार लॉरेंस विश्नोई के पुलिस रिमांड में दो दिन का इजाफा किया गया है।
शहर में रंगदारी और से आतंक फैलाने का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना लॉरेंस विश्नोई को उसका पुलिस रिमांड पूरा हो जाने पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम आशीष दाधीच के समक्ष पेश किया गया। अधूरी रह गई पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने के उ्ददेश्य से पुलिस ने प्रार्थना पत्र पेश किया, जिस पर आरोपी लॉरेंस की ओर से अधिवक्ता करवीरसिंह व हनुमान खोखर ने पुलिस रिमांड बढ़ाने का विरोध किया। इसके बावजूद कोर्ट ने दो दिन के लिए और अर्थात 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड बढ़ा दिया।
अपने गुर्गोंं से हुई बातचीत
पुलिस ने लॉरेंस के वॉइस टेस्ट के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिससे उसकी मोबाइल पर अपने गुर्गोंं से हुई बातचीत सिद्ध ी जा सके। इस पर अगली सुनवाई पर जवाब दिया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष बताया कि हरेंद्र व लॉरेंस को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की गई है और एेसी पूछताछ अभी और की जानी है, ऐसे में रिमांड आवश्यक है। वहीं अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नही लगा है। क्योंकि जब व्यापारी वासुदेव की हत्या हुई, तब लॉरेंस पुलिस रिमांड पर था। ऐसे में वह अपराध कैसे कारित कर सकता है।
विश्नोई के तार कई अपराधियों से जुड़े हुए
उल्लेखनीय है कि रंगदारी के माध्यम से आतंक फैलाने वाले ल्ॉारेंस विश्नोई के तार कई अपराधियों से जुड़े हुए हैं। उसने केवल खुद बड़े अपराध किए, बल्कि नये लड़कों को अपराध करने के लिए प्रेरित किया। लॉरेंस विश्नोई ने न केवल सोशल साइट्स पर युवाओं को अपराध की ओर आने के लिए बहलाया फुसलाया, बल्कि छोटे और नये अपराधियों को संरक्षण देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि पिछले दिनों तो उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे दी। सलमान खान को जान से मारने की धमकी देते ही वह रातोंरात देश विदेश के मीडिया की सुर्खियों में आ गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।