1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर: सामराऊ में हालात बेकाबू, लोगों कों बाहर निकाल कर घरों में लगाई जा रही आग

पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने से खौंफ में ग्रामीण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 15 Jan 2018, 6:37 PM IST

liquor contractors death

liquor contractors death

शराब ठेका मालिक की हत्या के बाद फूट रहा ग्रामीणों का आक्रोश, अभी तक नहीं उठा है शव

लोहावट/जोधपुर. लोहावट थाना क्षेत्र के सामराऊ गांव में रविवार शाम को आपसी रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के मामले के दूसरे दिन अभी तक मोकै पर शव पड़ा है। परिजन व ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठाने पर अड़े हैं। वही मोके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। यहां पर पूरी रात को स्थिती तनावपूर्ण बनी रही। आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में को आधा दर्जन दुकानों को व एक घर में आग लगा दी। जिसका धुआं सुबह तक उठता रहा। लोगों ने आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल में भी आग लगा दी थी। वही सामराऊ व लोहावट कस्बे भी बंद है। मोकै पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मोजूद है। घटना स्थल के चोराहा पर ग्रामीणों द्वारा जाम भी लगा रखा है।

शराब ठेका मालिक की हत्या के बाद फूट रहा ग्रामीणों का आक्रोश, अभी तक नहीं उठा है शव

यूं चला था घटनाक्रम

शराब ठेका व ब्रांच को लेकर चल रहे विवाद में जिले के लोहावट थानान्तर्गत सामराऊ में चौराहे के पास रविवार शाम दो पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं और वाहनों को टक्कर मारी। गोलियां खत्म होने पर कार में बैठ भागने का प्रयास कर रहे शराब ठेकेदार को दूसरे पक्ष ने चार पहिया वाहन से कुचलकर मार डाला। गोली लगने से घायल एक आरोपी को पुलिस सुरक्षा में मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है। शेष आरोपी वाहन को छोड़ बोलेरो पिकअप में भाग निकले। मृतक हाईकोर्ट परिसर में फायरिंग कर हार्डकोर को छुड़ा ले जाने का आरोपी था। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने रात को सामराऊ व भेड़ गांव में आधा दर्जन से अधिक दुकानें, वाहन व एक घर में आग लगा दी। फिलहाल शव नहीं उठाया गया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

जोधपुर में शराब ठेके को लेकर उपजा विवाद बना खूनी खेल, पिकअप चढ़ा की मालिक की हत्या


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. रवि ने बताया कि भेड़ निवासी हनुमान साई की सामराऊ में हत्या की गई है। एक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक का लोहावट में शराब ठेका बताया जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (फलोदी) कृष्णचंद यादव का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। एक घायल को जोधपुर रैफर किया है।

कार को घेरकर टक्कर मारी
हत्या से पहले हनुमान व विरोधी पक्ष में झगड़ा हुआ था। दो-तीन वाहनों में आए हमलावरों ने सामराऊ में चौराहे के पास स्कॉर्पियो में सवार हनुमान को घेरकर हमला किया। बोलेरो पिकअप व गेट-वे से स्कॉर्पियो को टक्कर भी मारी गई।