
जोधपुर. लॉकडाउन का समय कई शहरवासियों को उनके दबे हूनर को फिर से निखारने में कारगर साबित हुआ। बात करें शहर की हर्षिता टाक की तो उन्होंने भी लॉकडाउन में मिले समय में बेहतरीन केक बनाना सीखा और आज ऑनलाइन दूसरी महिलाओं को विभिन्न तरह के केक बनाना सीखा रही है।
मिलने लगे ऑर्डर
हर्षिता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहते हुए परेशान नहीं होना चाहती थी। इसके लिए ऑनलाइन रेसिपी बनाना सीखने का सोचा। जब कई तरह की रेसिपी बनाना देख रही थी तो केक बनाने की रेसिपी भी सीखी। फिर दिन में दो से तीन केक बनाने लगी। परिजनों के प्रोत्साहन मिला तो अपनी केक रेसिपी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू की। अपना बेकिंग प्रोग्राम बनाना शुरू किया। उसका नतीजा यह निकला कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी ऑनलाइन रेसिपी सीखने के ऑफर के साथ केक के ऑर्डर भी मिलने लगे। अब मैं घर पर पढ़ाई के साथ महिलाओं व युवतियों को केक बनाना भी सीखा रही हूं।