जोधपुर

शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन
less than 1 minute read
Dec 23, 2020
शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर
शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर

ओसियां (जोधपुर) आत्मा प्रशिक्षण शिविर का दस दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन मुख्य अतिथि सीडीईओ प्रेमचन्द सांखला , अध्यक्षता सीबीईओ हरीराम चौधरी , अतिथि एपीसी समसा शशि चौधरी , प्रधानाचार्य मॉडल विद्यालय रामाराम चौधरी कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण गहलोत , शिविर प्रभारी भींयाराम जाखड़ की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ 7 सीडीईओ प्रेमचन्द सांखला , एपीसी शशि चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण ले रही शिक्षिकाओ से शिविर की व्यवस्थाओ , प्रशिक्षण कि जानकारी ली 7 समापन समारोह मे सीडीईओ प्रेमचन्द सांखला ने शिक्षिकाओ से कहा आप अपने विद्यालय मे छात्राओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर उन्हें सबल बनाये 7 एपीसी शशि चौधरी ने महिला शिक्षा , महिला सुरक्षा के बारे मे बताया 7 सीबीईओ हरीराम चौधरी ने कहा आज महिलाए हर क्षेत्र मे अग्रणी भुमिका निभा रही है व निडरता से कार्य कर रही है 7 प्रधानाचार्य रामाराम चौधरी ने कहा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर बालिका शिक्षा व सुरक्षा के लिये अति आवश्यक है 7 इस अवसर पर शिविर प्रभारी भींयाराम जाखड़ ने बताया ओसियां ब्लॉक की सत्तर शिक्षिकाओ ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा अब प्रशिक्षित शिक्षिकाए अपने विद्यालय मे बालिकाओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देगी 7 पीओ लक्ष्मण गहलोत ने कहा प्रशिक्षण मे कोविड नियमो व सोशल डिस्टेनसींग की पुर्णतया पालना की गई जो कि सराहनीय है 7 इस अवसर पर प्रशिक्षण मे सराहनीय कार्यो के लिए दक्ष प्रशिक्षक कौशल्या चौधरी, पुजा शर्मा , सुमनलता गहलोत व हेमलता सांखला का सीडीईओ प्रेमचन्द सांखला , सीबीईओ हरीराम चौधरी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया 7 समापन समारोह मे नियंत्रण कक्ष प्रभारी प्रताप चौधरी ,आरपी व राजस्थानी विद्वान भंवरदान, सह प्रभारी अर्जुन गोदारा ,भोजराज सिंह ,गुड्डू कुमार व समस्त संभागी उपस्थित थे।

Updated on:
23 Dec 2020 07:55 pm
Published on:
23 Dec 2020 07:55 pm