जोधपुर

खेत में पेड़ पर बिजली गिरी, कृषक दम्पती की मृत्यु

- बासनी तम्बोलिया गांव में हादसा
less than 1 minute read
Sep 14, 2021
खेत में पेड़ पर बिजली गिरी, कृषक दम्पती की मृत्यु
खेत में पेड़ पर बिजली गिरी, कृषक दम्पती की मृत्यु

खेत में पेड़ पर बिजली गिरी, कृषक दम्पती की मृत्यु
- बासनी तम्बोलिया गांव में हादसा
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत बासनी तम्बोलिया गांव स्थित खेत में पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध कृषक दम्पती की सोमवार शाम मृत्यु हो गई। शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

पुलिस ने बताया किबासनी तम्बोलिया निवासी गोरधनराम (८०) पुत्र जोगाराम जाट और उनकी पत्नी हीरादेवी (७५) शाम चार-पांच बजे खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। बारिश के बीच दम्पती खेजड़ी के पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी बीच, अचानक तेज धमाके के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। पेड़ के नीचे मौजूद वृद्ध दम्पती गंभीर झुलस गए। पेड़ भी जल गया। धमाका सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुत्रों को सूचना दी। साथ ही वृद्ध दम्पती को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि कृषक दम्पती पिछले चालीस साल से गांव के इस खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उनके दो पुत्र हैं। जो टाइल्स लगाने के कारीगर हैं। बिजली गिरने के दौरान वृद्ध दम्पती ही खेत में थे। अन्यथा और लोग भी आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ सकते थे।

Published on:
14 Sept 2021 12:42 am