जोधपुर

JNVU: एलएलबी पूरक परीक्षा आवेदन आज से

jnvu jodhpur
less than 1 minute read
JNVU: एलएलबी पूरक परीक्षा आवेदन आज से
JNVU: एलएलबी पूरक परीक्षा आवेदन आज से


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के जेएनवीयू पाठ्यक्रम वर्ष 2023 की आयोज्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले एलएलबी के विद्यार्थी (भूतपर्वू एवं नियमित) पूरक परीक्षा के लिए सोमवार से आवेदन कर सकेंगे। जिनके अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में पूरक है वे परीक्षार्थी पूरक परीक्षा आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो केआर गेनवा ने बताया कि कि बगैर विलंब शुल्क के साथ 16 नवम्बर तक आवेदन किया जा सकेगा।

हॉकी व कबड्डी की चयन प्रक्रिया आज से
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के क्रीड़ा मंडल की ओर से सोमवार सुबह 9 बजे हॉकी (महिला) की और आठ नवंबर को हॉकी (पुरूष) की चयन प्रक्रिया शुरू होगी। दस नवबंर सुबह नौ बजे कबड्डी (महिला) की चयन प्रक्रिया क्रीड़ा मंडल में आयोजित होगी। इच्छुक प्रतिभागी को उपस्थिति के समय अपने साथ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एनरोलमेंट फॉर्म संबंधित विभाग के अधिष्ठाता/निदेशक/प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर मय सील, परिचय पत्र, चालान कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, सैकेण्डरी एवं सी. सैकण्डरी अंकतालिका की फोटो कॉपी/अंतिम कक्षा उर्त्तीण अंकतालिका की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

Published on:
05 Nov 2023 08:07 pm