जोधपुर

महिला व बच्चे की जान बचाने वाले लोको पायलट पुरस्कृत

यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों में स्थाई बढोतरी
less than 1 minute read
Mar 24, 2021
महिला व बच्चे की जान बचाने वाले लोको पायलट पुरस्कृत
महिला व बच्चे की जान बचाने वाले लोको पायलट पुरस्कृत

जोधपुर। ट्रेन संचालन के दौरान सतर्कता दिखाकर महिला तथा बच्चे की जान बचाने वाले लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने मंगलवार को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कुत किया। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार पाली व केरला के बीच 6 फरवरी को एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर रेलवे लाइन के बीच में खड़ी थी। गाड़ी संख्या 04802 अजमेर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट मुकेश शर्मा व सहायक लोको पायलट अनिल कुमार ने महिला तथा बच्चे को ट्रेक के बीच में खड़ी देखकर हॉर्न बजाकर सचेत करने और हटाने का प्रयास किया। महिला को ट्रेक से हटते नहीं देख उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी, वह दूसरी तरफ गिर गई तथा महिला व बच्चे की जान बच गई।

यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों में स्थाई बढोतरी
रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में 1 थर्ड एसी डिब्बा स्थाई तौर पर लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08245/46 बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन में बिलासपुर से ३ अप्रेल से व बीकानेर से 6 अप्रेल से 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जाएगी। गाड़ी संख्या 08243/44 बिलासपुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन में बिलासपुर से 5 अप्रेल से व भगत की कोठी से 8 अप्रेल से 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जाएगी।

Published on:
24 Mar 2021 06:36 pm