जोधपुर

जोधपुर से फिर पुष्कर चली गई टिड्डी, प्रतिदिन एक जिले से दूसरे जिले में हो रहा पलायन

जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और नागौर के कुछ हिस्सों में बची खुची टिड्डी पर पेस्टीसाइड स्प्रे किया गया। पंजाब के फाजिल्का में सरवर खुईंया ब्लॉक में ऑपरेशन करके वहां टिड्डी पूरी तरीके से समाप्त की गई। अब केवल राजस्थान में ही टिड्डी रिपोर्ट है। शुक्रवार को पुष्कर में एक बार फिर से बड़े दल पर स्प्रे करना पड़ेगा।
less than 1 minute read
locust are flying from one district to another in rajasthan
जोधपुर से फिर पुष्कर चली गई टिड्डी, प्रतिदिन एक जिले से दूसरे जिले में हो रहा पलायन

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. पाकिस्तान से राजस्थान में घुसे टिड्डी दल ने नाक में दम कर रखा है। बुधवार को जोधपुर आया बड़ा टिड्डी दल पाली रुट पर नहीं जाकर वापस पुष्कर की ओर चला गया। टिड्डी चेतावनी संगठन की टीमों ने पीपाड़ सिटी के पास ऑपरेशन करके कुछ टिड्डियों को मारा लेकिन फिर भी तेज हवा पर सवार होकर टिड्डी आगे बढ़ गई।

जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और नागौर के कुछ हिस्सों में बची खुची टिड्डी पर पेस्टीसाइड स्प्रे किया गया। पंजाब के फाजिल्का में सरवर खुईंया ब्लॉक में ऑपरेशन करके वहां टिड्डी पूरी तरीके से समाप्त की गई। अब केवल राजस्थान में ही टिड्डी रिपोर्ट है। शुक्रवार को पुष्कर में एक बार फिर से बड़े दल पर स्प्रे करना पड़ेगा।

पश्चिमी हवाएं दे रही साथ
इस समय प्रदेश में पश्चिमी से आने वाली हवाएं चल रही हैं जिसके कारण टिड्डी का रुख पाकिस्तान से भारत के राजस्थान की ओर बना हुआ है। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घण्टा होने से टिड्डी इसी के साथ रोज एक जिले से दूसरे जिले में पहुंच रही है।

Published on:
15 May 2020 01:29 pm