जोधपुर

बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर के किनारे बड़े टिड्डी दल ने डाला डेरा

locust news - टिड्डी का रुख अब पूर्वी राजस्थान की ओर, पाक से लगातार घुस रहे दल
less than 1 minute read
बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर के किनारे बड़े टिड्डी दल ने डाला डेरा
बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर के किनारे बड़े टिड्डी दल ने डाला डेरा

जोधपुर. राजस्थान की पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगातार टिड्डी दल घुस रहे हैं। एक बड़ा टिड्डी दल बीकानेर के गज्जेवाला में घुसा है जो इंदिरा गांधी नहर के समानांतर वनस्पति पर बैठा है। इस पर रात को ऑपरेशन किया जाएगा। कोलायत में भी एक छोटा दल है। उधर चूरू और सीकर में भी टिड्डी बैठी है जिस पर ऑपरेशन किया जा रहा है। लगातार हवा चलते रहने से टिड्डी आगे बढ़ती जा रही है, जिस कारण पेस्टीसाइड उतना प्रभावी नहीं हो पा रहा है।

ईरान से पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान होते हुए पश्चिमी हवा पर सवार होकर लगातार टिड्डी दल राजस्थान में प्रवेश कर रहे हैं। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर चारों जिलों से हर दो-तीन दिन में टिड्डी दल घुस रहा है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार अब प्रदेश में हॉपर नहीं बचे हैं, समस्त अवयस्क उडऩे वाली टिड्डी है जो वनस्पति को अधिक नुकसान पहुंचा रही है।

30 से 40 फीसदी मर रही टिड्डी
मौसम साथ नहीं देने और जवां टिड्डी होने से बड़े टिड्डी दल पर स्प्रे करने के बावजूद 30 से 40 प्रतिशत ही टिड्डी मर पाती है, शेष तितर-बितर हो जाती है। छितराई हुई टिड्डी वापस बड़े दल में इकठ्ठा होकर पूरी ताकत के साथ नए जिले में प्रवेश कर जाती है। अब तक मध्यप्रदेश, पंजाब व गुजरात में टिड्डी पहुंच चुकी है।

Updated on:
23 May 2020 07:40 pm
Published on:
23 May 2020 07:40 pm