जोधपुर

लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे नेताओं ने बताया कौनसा रखते हैं हथियार, पढि़ए ये रिपोर्ट

25 सीटों पर खड़े प्रमुख पार्टियों के 50 में से 12 प्रत्याशी रखते हैं हथियार
2 min read
lok sabha elections 2019
लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे नेताओं ने बताया कौनसा रखते हैं हथियार, पढि़ए ये रिपोर्ट

अविनाश केवलिया/जोधपुर. किसी को हथियारों का शौक होगा तो किसी को खौफ। अपनी सुरक्षा का हवाला देकर नेताजी अपने पास हथियार जरूर रखते हैं। लोकसभा चुनाव के रण में 25 सीटों पर उतरे कांग्रेस-भाजपा के 12 प्रत्याशी ऐसे हैं जो अपने पास हथियार रखते हैं। इनमें से किसी के पास एक तो किसी-किसी नेता के पास दो से तीन तक लाइसेंसी हथियार हैं। जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह के पास सर्वाधिक14 हथियार हैं। हालांकि वे प्रोफेशनल शूटर रहे हैं और अधिकांश राइफल उन्हें इनाम में ही मिली हंै।

किस नेता के पास कितने हथियार

- जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ के पास 9 प्राइज अवार्ड की 0.12 बोर राइफल है। इसके अलावा एक पिस्टल सहित पांच अन्य गन भी है। जिनकी कीमत करीब 9 लाख रुपए है।
- अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्रसिंह के पास 12 बोर गन, रिवोल्वर व एक पिस्टल है।
- दौसा से भाजपा प्रत्याशी जसकौर मीणा के पास 80 हजार की रिवोल्वर है।
- टोंक-सवाइमाधोपुर से कांग्रेस के नमोनारायण के पास एक 22 और एक 12 बोर गन है। जिनकी कीमत 65 हजार है।
- उदयुपर से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा के पास एक लाख कीमत की एक रिवोल्वर।
- उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा के पास 30 हजार कीमत की 12 बोर गन
- भीलवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी सुभाष बहेडिय़ा के पास एक लाख कीमत की रिवोल्वर है।

मारवाड़ के इन नेताओं के पास है हथियार


- जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह शेखावत के पास 2 लाख कीमत की पिस्टल।
- पाली से कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ के पास 12 बोर राइफल और रिवोल्वर। जिनकी कीमत 55 हजार।
- नागौर से रालोपा के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के पास 12 बोर गन और एक पिस्टल। कीमत एक लाख से अधिक।
- नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के पास 0.22 बोर राइफल और 0.32 बोर पिस्टल है। कीमत 50 हजार।

Updated on:
25 Apr 2019 04:15 pm
Published on:
25 Apr 2019 04:15 pm